हेमा मालिनी की बर्थडे पार्टी में सितारों का जमावड़ा, रेखा से माधुरी तक शामिल हुए ये सितारे

हेमा मालिनी की बर्थडे पार्टी में सितारों का जमावड़ा, रेखा से माधुरी तक शामिल हुए ये सितारे

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कही जाने वाली हेमा मालिनी अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं. इन दिनों वो बर्थडे को लेकर चर्चा में चल रही हैं. 16 अक्टूबर को उन्होंने अपना 75वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर उन्होंने एक पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे नजर आए.

फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे उनकी बर्थडे पार्टी में पहुंचे और उनके इस दिन को और भी खास बनाया. अब सोशल मीडिया के जरिए पार्टी के कई वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें रेखा संग तमाम सितारे नजर आ रहे हैं. चलिए आपको बताते हैं कि इस पार्टी मे कौन-कौन से सितारे शामिल हुए.

बेटियों संग काटा केक

एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हेमा मालिनी अपनी दोनों बेटियों (ईशा और अहाना) संग केक काटती नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके पार्टी का वेन्यू काफी खूबसूरती के साथ सजा हुआ है. जहां पर केक काटा गया वहां पर पीछे में लिखा है, “सेलिब्रेटिंग…द ड्रीम गर्ल.”

पार्टी में शामिल हुए ये सितारे

हेमा मालिनी की बर्थडे पार्टी में जूही चावला, रेखा, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, डॉ. राम नेने, शमिता शेट्टी, जैकी श्रॉफ, शिल्पा शेट्टी समेत कई सितारे पहुंचे. इन सभी सितारों ने मिलकर हेमा मालिनी के बर्थडे को और भी यादगार बनाया.

अब इन तमाम सितारों के वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. फैंस इन वीडियोज को काफी पसंद कर रहे हैं और हेमा मालिनी को बर्थडे की बधाई दे रहे हैं. बता दें, इस पार्टी में सनी देओल और बॉबी देओल नजर नहीं आए.

हेमा मालिनी को कैसे मिला ड्रीम गर्ल का टैग?

हेमा मालिनी ने साल 1968 में रिलीज हुई फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा. इस फिल्म में वो राज कपूर के साथ नजर आई थीं. इसके बाद उन्होंने ढेरों शानदार फिल्में कीं. वहीं फिर साल 1977 में ड्रीम गर्ल के नाम से उनकी एक फिल्म आई, जिसमें वो धर्मेंद्र के साथ दिखी थीं. इस फिल्म से ही हेमा मालिनी ड्रीम गर्ल के नाम से छा गईं.


 References: Mobile payid pokies australia topsitenet.com
myrtlebottomley485@gmail.com, 26 October 2026

 References: Aussie pokies bpay https://dezcity74.ru/user/sproutglue58/
jamiesondebbra698@yahoo.com, 26 October 2026

 References: Free spins payid pokies australia low deposit payid pokies
mindypalmos616@gmail.com, 28 October 2026

 References: Aussie pokies payid https://hedgedoc.ludos-disciplinarum-misi.fyi
torstencardone868@gmail.com, 28 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *