New Delhi: राजामौली ने 21 साल में बनाईं 12 फिल्में सभी सुपरहिट, पिछली 2 पिक्चर ने ही कमाए 3 हजार करोड़

New Delhi: राजामौली ने 21 साल में बनाईं 12 फिल्में सभी सुपरहिट, पिछली 2 पिक्चर ने ही कमाए 3 हजार करोड़

एस एस राजामौली का नाम भारतीय सिनेमा जगत के इतिहास में सुनहरे अक्षरों से लिखा गया है. आखिरकार वे देश को पहला ऑस्कर दिलाने वाले निर्देशक जो हैं. एस एस राजामौली ने एक ऐसा इतिहास रचा जिसे सुनने के लिए हर भारतीय के कान तरस गए थे. राजामौली इंडस्ट्री के उन डायरेक्टर्स में से एक हैं जिनका सक्सेस रेट 100 पर्सेंट है. उनकी फिल्में फैंस को भाती हैं. साउथ इंडस्ट्री और भारतीय सिनेमा का इतिहास बदल देने वाले राजामौली 50 साल के हो गए हैं. आइये इस मौके पर जानते हैं डायरेक्टर के बारे में कुछ खास बातें.

एस एस राजामौली का पूरा नाम कोदुरी श्रीसैला श्री राजामौली है. उनका जन्म 10 अक्टूबर, 1973 को मैसूर में हुआ था. उनके पिता वी विजयेंद्र प्रसाद भी फिल्मों के नामी डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर थे. उन्हीं के नक्शेकदम पर चलते हुए राजामौली ने निर्देशन को करियर के तौर पर चुना और अपना खुद का मुकाम हासिल किया. राजामौली ही वो पहले डायरेक्टर हैं जिन्होंने बॉलीवुड में पहले अपना परचम लहराया और उसके बाद उन्होंने दुनियाभर में देश का नाम गर्व से ऊंचा किया.

राजामौली ने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में आई फिल्म स्टूडेंट नंबर 1 थी. इस फिल्म में जूनियर एनटीआर नजर आए थे और ये उनकी भी दूसरी फिल्म ही थी. फिल्म को पसंद किया गया था और यहीं से ये जोड़ी फैंस की फेवरेट जोड़ी बन गई. आगे चलकर इस जोड़ी ने ही इतिहास रचा और भारत को ऑस्कर दिलाया. राजामौली की जोड़ी जूनियर एनटीआर के साथ काफी जमी. इसके अलावा प्रभास के साथ उनके डेडली कॉम्बिनेशन को भला कौन भूल सकता है.

इन फिल्मों में किया काम

राजामौली ने स्टूडेंट नंबर 1 के अलावा सिमर्धी, साई, छत्रपति, विक्रमरकुडु, यमडोंगा, मगधीरा, मर्यादा रमण, एगा, बाहुबली बिगनिंग, बाहुबली 2 और आर आर आर जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो डायरेक्टर ने अपने करियर के 21 सालों में सिर्फ 13 फिल्में बनाई हैं. मतलब औसतन वे 2 साल में एक फिल्म बनाते हैं. यानि कि वे फुरसत से एक फिल्म पर काम करते हैं और अपना पूरा समय देते हैं. उनकी पिछली कुछ फिल्मों की सफलता भी ये बताती है कि डायरेक्टर अपनी एक फिल्म को लेकर कितना पर्टिकुलर रहते हैं और हर एक छोटी-बड़ी बातों का बारीकी से ध्यान रखते हैं.

पिछली 2 फिल्मों ने ही कर दिया बड़ा कमाल

पहले तो राजामौली सिर्फ साउथ में पॉपुलर थे और उनकी फिल्में इतना ज्यादा नहीं कमाती थी. लेकिन प्रभास के साथ आई उनकी फिल्म बाहुबली ने वैश्विक स्तर पर राजामौली को पहचान दिलाई और एक ऐसा मंच प्रिपेयर कर दिया जिसने राजामौली को दुनिया के पॉपुलर डायरेक्टर्स में से एक बना दिया. आज राजामौली के साथ हर कोई काम करना चाहता है. उनके बॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी चर्चाए होती रहती हैं. मौजूदा समय में शाहरुख खान और राजामौली से ज्यादा सक्सेसफुल कोई नहीं है. ऐसे में फैंस की डिमांड तो ये भी है कि राजामौली, बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान संग फिल्म बनाएं.

उनकी इन दोनों फिल्मों ने जबरदस्त कमाई की और राजामौली को इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले डायरेक्टर्स की लिस्ट में लाकर खड़ा कर दिया. राजामौली की फिल्मों ने जितना कमाया है उतना कई लोग अपने पूरे करियर में नहीं कमा पाते हैं. उनकी फिल्म बाहुबली 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1788 करोड़ का था. वहीं RRR की बात करें तो इस फिल्म ने कुल दुनियाभर में 1260 करोड़ की कमाई की थी. अब अगर इन दोनों फिल्मों की कमाई को जोड़ लिया जाए तो ये 3040 करोड़ रुपये बनता है. ये अपने आप में एक बड़ी बात है.


stonorwinston557@yahoo.com, 25 October 2026

 References: Top payid pokies australia brandmoshaver.com
angelitaethridge348@charter.net, 26 October 2026

 References: Online pokies pay id qianqi.cloud
bingamanaleisha594@gmail.com, 26 October 2026

 References: New payid pokies australia shareshortcuts.com
tabathablandowski320@gmail.com, 26 October 2026

 References: Pay id pokies 10 dollar deposit pokies payid
marshadallachy459@gmail.com, 26 October 2026

 References: Online pokies australia real money bpay play bpay pokies on mobile
toshaspinks79@hotmail.com, 26 October 2026

 References: Bpay deposit bonus pokies trusted BPay casinos Australia
bernardobatty283@yahoo.com, 26 October 2026

 References: Best bank transfer casinos australia https://chuangu.xyz/?422732
opalmartinsen873@yahoo.com, 28 October 2026

 References: Osko video pokies md.sebastians.dev
nicksoncaridad930@gmail.com, 28 October 2026

 References: Pay id pokies australia http://www.4001179958.org/?167911
trentjame504@gmail.com, 28 October 2026

 References: Minimum deposit payid pokies docs.monadical.com
ashleebuchholz334@gmail.com, 28 October 2026

 References: Instant withdrawal payid pokies safe payid pokies australia
jamikamccracken126@hotmail.com, 28 October 2026

 References: Bpay high roller pokies https://dok.kompot.si/
dewittbodiford251@gmail.com, 29 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *