ये रिश्ता क्या कहलाता है में होने वाला है बड़ा बदलाव, नए एक्टर की होगी एंट्री

ये रिश्ता क्या कहलाता है में होने वाला है बड़ा बदलाव, नए एक्टर की होगी एंट्री

स्टार प्लस का मशहूर टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फिर एक बार नया लीप लेने की तैयारी कर रहा है. इस नए लीप के साथ ये सीरियल 20 साल आगे बढ़ेगा ओर 20 साल बाद शो में नए चेहरे नजर आएंगे. आपको बता दें, हिना खान और करण मेहरा के साथ राजन शाही ने इस शो की शुरुआत की थी. हिना और करण की मौजूदगी में शो ने दो बार 20 साल का लीप लिया. आखिरकार दोनों एक्टर्स ने इस पॉपुलर शो को अलविदा कहा. हिना और करण की जगह शिवांगी जोशी-मोहसिन ने ली थी. अब शो में बड़े बदलाव देखने मिलने वाले हैं.

लीप के बाद हर्षद चोपड़ा इस शो से विदा ले सकते हैं, लेकिन प्रणाली राठौड़ के लिए मेकर्स के कुछ अलग प्लान हैं. प्रणाली राठौड़, अक्षरा की बेटी नायरा के किरदार में नजर आ सकती हैं. हालांकि वो सीरियल में डबल रोल में दिखेंगी या फिर अक्षरा-अभिमन्यु की मौत का ट्रैक दिखाकर सिर्फ नायरा की शो में एंट्री हो सकती है. इस बात का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है.

फहमान खान की होगी एंट्री?

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में लीप के बाद नजर आने वाले नए चेहरों के लिए ऑडिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. कहा जा रहा है, ‘धर्मपत्नी’ एक्टर फहमान खान ‘डायरेक्टर कट’ के इस प्रोजेक्ट में एंट्री कर सकते हैं. इससे पहले करण कुंद्रा और शहीर शेख के नाम भी सामने आए थे. लेकिन शहीर शेख फिलहाल कृति सेनन के साथ उनके ओटीटी प्रोजेक्ट में बिजी हैं और करण कुंद्रा इससे पहले मोहसिन और शिवांगी जोशी के साथ ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का हिस्सा बन चुके हैं. फहमान खान का स्टार प्लस के साथ पुराना रिश्ता है. फहमान इससे पहले इमली का हिस्सा रह चुके हैं.


 References: No verification payid pokies australia free spins payid pokies australia
geracejay141@yahoo.com, 25 October 2026

 References: Online pokies australia real money bpay https://doc.anagora.org/qDFJSXtXSCeec9WRWjGtTQ
mohammedfeaster355@gmail.com, 29 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *