Sky Force: PAK पर भारत की पहली एयर स्ट्राइक, अक्षय कुमार ने किया फिल्म का ऐलान

Sky Force: PAK पर भारत की पहली एयर स्ट्राइक, अक्षय कुमार ने किया फिल्म का ऐलान

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक और फिल्म के लिए तैयार हैं. उनकी इस फिल्म का नाम स्काई फोर्स रखा गया है. 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के मौके पर अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस फिल्म का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि फिल्म की घोषणा के लिए इससे अच्छा दिन नहीं हो सकता.

अक्षय ने जो वीडियो शेयर किया है उसकी शुरुआत होती है और पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद अयूब खान का नाम लिखा आता है और पिछे उनका एक वॉयस ओवर सुनाई देता है. वो कहते हैं, “पाकिस्तान के 10 करोड़ अवाम उस वक्त तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक दुश्मन के तोते हमेशा के लिए शांत ना हो जाए. हिन्दुस्तानी हुक्मरान शायद ये नहीं जानते कि उन्होंने किस कौम को ललकारा है.”

वीडियो में आगे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के विजुअल्स दिखाए जाते हैं. वो कहते हैं, “ना तलवार की नोक पर, न आइटम बम के डर से. कोई हमारे देश को झुकाना चाहे, दबाना चाहे, ये देश हमारा दबने वाला नहीं है.” आगे लिखा आता है, “भारत के पहले एयर स्ट्राइक की अनसुनी कहानी.” वीडियो के बैकग्राउंड में जय हिंद का म्यूजिक में सुनाई दे रहा है.

अक्षय कुमार ने क्या कहा?

वीडियो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, “आज गांधी-शास्त्री जयंती के दिन सारा देश कह रहा है- जय जवान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान. स्काई फोर्स, हमारे देश की पहली एयरस्ट्राइक की अनसुनी कहानी को अनाउंस करने के लिए आज से बेहतर दिन नहीं हो सकता.” उन्होंने आगे लिखा, “इसे प्यार दीजिए, जय हिंद जय भारत.”

रिलीज डेट का भी ऐलान

ये फिल्म जियो स्टूडियोज के बैनर तले बन रही है. इस फिल्म का डायरेक्शन संदीप केवलानी और अभिषेक कपूर कर रहे हैं. ये फिल्म अगले साल 2024 में गांधी-शास्त्री जयंती यानी दो अक्टूबर को ही रिलीज की जाएगी.


 References: Payid pokies deposit https://pad.nixnet.services/CSe_n4oBS7qAiYyeeQnQ9w
arleneperry268@gmail.com, 25 October 2026

 References: $5 payid pokies australia pad.multiplace.org
dasilvaedwina159@yahoo.com, 26 October 2026

 References: Online pokies australia real money bpay BPay pokies free spins
vitolanning473@gmail.com, 27 October 2026

 References: Fastest payout online pokies Australia instant withdrawal pokies Australia
souzadelia388@rocketmail.com, 28 October 2026

 References: Bank transfer online pokies real money australia trusted wire transfer casinos australia
debbiefunnell946@gmail.com, 28 October 2026

 References: Pay for pokies with BPay australian bpay pokies
princepiddington541@gmail.com, 29 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *