Box Office Collection: ‘जवान’ पर मंडराने लगा खतरा, फुकरे 3 और कंगना की चंद्रमुखी 2 दे रही है टक्कर

Box Office Collection: ‘जवान’ पर मंडराने लगा खतरा, फुकरे 3 और कंगना की चंद्रमुखी 2 दे रही है टक्कर

बॉक्स ऑफिस का बादशाह ‘जवान’ अब खतरे में है. 7 सितंबर को रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ की कमाई अब कम होने लगी है. पिछले 3 हफ्तों से ताबड़तोड़ कमाई करने वाली जवान को इस हफ्ते रिलीज हुई ऋचा चड्ढा की फिल्म फुकरे 3 और कंगना रनौत की फिल्म चंद्रमुखी 2 टक्कर दे रही हैं. दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग मिली है, जिससे जवान की कमाई पर भी असर पड़ रहा है.

शाहरुख खान की फिल्म जवान ने रिलीज के 22 वें दिन अच्छा कलेक्शन किया. जवान को ईद-ए-मिलाद का फायदा मिला और फिल्म ने करीब 5.50 करोड़ा का कलेक्शन किया. वहीं फिल्म मे 21वें दिन 4.85 करोड़ की कमाई की थी. अब जवान का भारत में कुल कलेक्शन 581.43 करोड़ हो चुका है. जवान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1030 करोड़ हो चुका है.

फुकरे 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वहीं इस हफ्ते पुलकित सम्राट और ऋचा चड्ढा की फिल्म फुकरे 3 रिलीज हुई है जो जवान को टक्कर दे रही है. फिल्म को उम्मीद के मुताबित शानदार शुरुआत मिली. फुकरे 3 ने पहले दिन करीब 8.50 करोड़ की कमाई की है. इस आंकड़े के साथ फुकरे 3 ने दूसरे पार्ट ‘फुकरे रिटर्न्स’ की कमाई का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. फुकरे रिटर्न्स ने पहले दिन 8.10 करोड़ का कलेक्शन किया था. माना जा रहा है कि वीकेंड पर फुकरे 3 अच्छी कमाई कर सकती है.

चंद्रमुखी 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत की फिल्म चंद्रमुखी 2 भी अच्छी कमाई कर रही है. हालांकि चंद्रमुखी 2 का साउथ में ज्यादा क्रेज है. फिल्म ने पहले दिन 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसे अच्छी ओपनिंग माना जा रहा है. पी वासु के डायरेक्शन में बनी चंद्रमुखी 2 एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है. साउथ की फिल्म चंद्रमुखी 2 को तमिल और तेलुगु के अलावा हिंदी में भी रिलीज किया गया है.

‘द वैक्सीन वॉर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इस हफ्ते रिलीज हुई तीसरी फिल्म है विवेक अग्निहोत्री की ‘द वैक्सीन वॉर’, जिसकी रफ्तार उम्मीद से काफी कम रही. ‘द वैक्सीन वॉर’ ने पहले दिन करीब 1.30 करोड़ का कलेक्शन किया. जबकि विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को फैंस का भरपूर प्यार मिला था.


 References: How to play pokies with payid https://a-taxi.com.ua/user/placeclimb67/
chickadrienne173@yahoo.com, 25 October 2026

 References: Payid pokies casinos https://pbase.com/rolldanger11/
juniorperrone997@yahoo.com, 26 October 2026

 References: Instant withdrawal pay id pokies telegra.ph
horsemantaylah496@gmail.com, 26 October 2026

 References: Casinos that take MiFinity https://prpack.ru/
luttrellamado825@yahoo.com, 26 October 2026

 References: BPay pokies list dachangningtongchengwang.qsygps.com
ernestoarmit662@gmail.com, 27 October 2026

 References: Pay for pokies with BPay best BPay pokies
groverbelue693@yahoo.com, 28 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *