पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की फुकरे 3 में मिलेगा एंटरटेनमेंट का ट्रिपल मजा

पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की फुकरे 3 में मिलेगा एंटरटेनमेंट का ट्रिपल मजा

बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा की फिल्म फुकरे 3 सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म की रिलीज में अब बस कुछ ही घंटे बाकी हैं. फुकरे और फुकरे रिटर्न्स को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था. ऐसे में अब फिल्म का तीसरा पार्ट फैंस के बीच आने वाला है. हालांकि फिल्म के ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट को पहले ही डबल कर दिया था.

फुकरा गैंग एक बार फिर से सभी को अपने अजीबों-गरीब जुगाड़ों की मदद से हंसाने के लिए आ रही है. हन्नी, चूचा, पंडित जी और लाली ये सभी नाम एक बार फिर से आपके जहन में छाने वाले हैं. पहली दो इंस्टॉलमेंट के बाद फिल्म का तीसरा पार्ट कैसा होगा, इसके लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं फुकरे 3 का पहला रिव्यू. जिसे जानने के बाद आपको काफी हद ये समझ आ जाएगा कि ये फिल्म कैसी होने वाली है.

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने फुकरे 3 देख ली है. साथ ही उन्होंने दर्शकों के लिए फिल्म का पहला रिव्यू भी शेयर किया है. अपने पोस्ट की शुरुआत में उन्होंने लिखा है वन वर्ड रिव्यू, फुकरे 3 रॉकिंग. इसके साथ उन्होंने फिल्म को 4 स्टार भी दिए हैं. जो अपने आप में बड़ी बात है. क्रिटिक ने आगे लिखा एक बार फिर से एक वाइल्ड राइड के लिए तैयार हो जाइए… #फुकरे3 अपने कॉन्सेप्ट पर खरा उतरा है. यह जंगली, निराला, पागल, ट्विस्टेड और मज़ेदार है, जिसमें बहुत सारे LOL मोमेंट्स हैं… रुकिए, एक मैसेज भी है… यह ब्रांड पूरी तरह से यहां रहने के लायक है.

‘फुकरे 3’ और ‘द वैक्सीन वॉर’

फुकरे 3 के साथ-साथ इसी दिन विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द वैक्सीन वॉर भी रिलीज हो रही है. 28 सितंबर को इन दोनों फिल्म का आमना-सामना होने वाला है. हालांकि इन दोनों ही फिल्म के आगे पहाड़ की तरह अभी भी जवान खड़ा है. जवान की कमाई का सिलसिला लगातार जारी है. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि फुकरे 3 अपने पहले दिन 6-8 करोड़ के बीच का कारोबार कर सकती है. लेकिन जवान और द वैक्सीन वॉर के चलते फिल्म की कमाई पर असर पड़ना लाजमी है.


 References: Payid accepted pokies rentry.co
jeffperson717@gmail.com, 25 October 2026

 References: Anonymous payid pokies beliefwren90.werite.net
hailesdevin556@yahoo.com, 26 October 2026

 References: New payid pokies australia https://topsitenet.com/profile/grouppajama25/2682798/
ducrozhector270@gmail.com, 26 October 2026

 References: Fast payout payid pokies online pokies payid no deposit
tonitarver524@yahoo.com, 26 October 2026

 References: 5 minimum deposit pokies bpay https://www.dtfz.net/?62172
rosamcnab206@yahoo.com, 27 October 2026

 References: Free spins payid pokies australia http://www.jzq5.cn
antonettagreco859@hotmail.com, 28 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *