KBC 15 में ज़ाकिर खान ने किया बड़ा खुलासा

KBC 15 में ज़ाकिर खान ने किया बड़ा खुलासा

सोनी टीवी के क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ में बतौर मेहमान शामिल हुए स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर का कहना था कि अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठते ही उनके बचपन का सपना सच हो गया. दरअसल उन्होंने बड़ी हिम्मत के साथ एपिसोड की शुरुआत में ही ये कहा कि उन्हें अमिताभ बच्चन की फिल्म अजूबा और शहंशाह बेहद पसंद है. कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर ज़ाकिर खान ने कहा कि उन्हें अमिताभ बच्चन का ये शो बेहद मजेदार लगता है और समय मिलते ही वो केबीसी देखना पसंद करते हैं.

अपने सामने हॉट सीट पर बैठे जाकिर खान से अमिताभ बच्चन काफी प्रभावित नजर आए. बिग बी के सामने जाकिर खान ने अपने सफर और संघर्ष के दौर के बारे में बातें की. जाकिर खान ने बताया, “मेरे पिता ने मुझे बड़ी हस्ती बनने के लिए कहा था, लेकिन ऐसा करने का कोई रास्ता उन्होंने नहीं दिखाया. वालिद साहब ने नहीं बताया किस तरह से और कैसे बड़ा आदमी बने. मेरे पिता बहुत कम बोलते हैं, लेकिन वह हमेशा चाहते थे कि उनका बेटा लोगों से खुलकर बातें करे.”

पहली बार स्टैंड अप नहीं कर पाए थे जाकिर खान

जाकिर खान ने अपने सफर के बारे में बताते हुए कहा, “मैं दिल्ली चला गया और वहां मेरे एक दोस्त ने मुझे स्टैंडअप कॉमेडी के बारे में बताया. मेरा पहला प्रयास सच कहूं तो बेहद खराब रहा. लेकिन मैंने हार नहीं मानी. दूसरी बार थोड़ा बेहतर था, फिर तीसरी बार मेरा शो अच्छा रहा और तभी मुझे एहसास हुआ कि ये मेरी खासियत है और मैं इसका आनंद ले रहा हूं.”

जाकिर ने बयां किया अपना स्ट्रगल

जाकिर ने बताया, “मैं तीन साल तक दिल्ली में रहा और मेरे पास कोई नौकरी नहीं थी. मैंने अपने माता-पिता से झूठ बोला कि मेरे पास नौकरी है. उस समय मेरा एक दोस्त था और हम बहुत करीब थे. अगर खाना है तो हम साथ खाते थे, नहीं तो भूखे रहते थे. कम से कम ये विश्वास था कि अकेले भूखे नहीं मरेंगे. मैंने देखा है कि खाली पेट रहना कैसा होता है. आज आपसे मिलने के बाद लग रहा है कि सब कुछ मुमकिन है. चाहे वह सिडनी ओपेरा हाउस हो या रॉयल अल्बर्ट हॉल, जहां मैं जल्द ही परफॉर्म करने जा रहा हूं, ऐसा लगता है कि मैं सब कुछ हासिल कर सकता हूं.”


 References: Fast withdrawal pokies australia payid docs.monadical.com
darnellfelan253@yahoo.ca, 26 October 2026

 References: Fast withdrawal pokies australia payid payid pokies free spins
girdlestonemaximilian678@gmail.com, 26 October 2026

 References: Australian pokies that accept payid https://pad.multiplace.org
petersonelizabet66@hotmail.co.uk, 26 October 2026

 References: Payid pokies sign up bonus topsitenet.com
ceciliasherman535@gmail.com, 26 October 2026

 References: Payid pokies free spins text.dsf.hs-heilbronn.de
stevepomeroy141@bigpond.com, 26 October 2026

 References: How to deposit with BPay pokies sciencemission.com
judemajeski435@gmail.com, 26 October 2026

 References: Mobile pokie sites accepting bpay https://hedgedoc.uni-ak.ac.at/aL1IJ4JwQQSzLZKfGBaa9A
desrochersesther830@gmail.com, 26 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *