Firoj Khan के बर्थडे पर सेलिना जेटली ने किया विश

Firoj Khan के बर्थडे पर सेलिना जेटली ने किया विश

बॉलीवुड एक्टर फिरोज खान का अपना जलवा था. वे जिस फिल्म में होते थे लाइमलाइट लूट लेते थे. वे अभिनय से कहीं ज्यादा अपनी स्टाइल के लिए जाने जाते थे. 25 सितंबर को फिरोज खान की बर्थ एनिवर्सरी होती है. इस मौके पर कई सारे सेलेब्स ने उन्हें विश किया. सेलिना जेटली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर, फिरोज खान को बर्थडे विश किया हैं. बता दें, बॉलीवुड में एक्टिंग करिअर के साथ ही सेलिना ने 2001 में ‘फेमिना मिस इंडिया’ का खिताब जाता था. उनकी पहली फिल्म फिरोज खान के बेटे के साथ थी जिसका नाम ‘जानशीन’ था.

सेलिना ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा- “मेरे गुरु, मेरे दोस्त, मेरे जानशीन श्री फिरोज खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं.” आगे सेलिना ने एक इंसिडेंट शेयर करते हुए कहा- ‘मिस यूनिवर्स’ में रनर-उप होने के बाद, सबसे पहले उन्हें जानशीन का कॉल आया था. सेलिना ने कहा- मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में रनर अप बनने के कुछ घंटों बाद ही सुबह 4:30 बजे फिरोज ने उन्हें कॉल कर, बधाई दी थी. इसके साथ ही उन्होंने उनसे वापिस आकर मिलने की बात कही.

कॉन्टेस्ट से लौटने के बाद…

कॉन्टेस्ट से लौटने के बाद सेलिना उनसे बेंगलुरु के फार्महाउस में मिलीं. वहीं सेलिना के पिता भी उस समय बेंगलुरु में ही थे, आगे सेलिना कहती हैं कि फिरोज खान ने उनके पिता से इस तरह मुलाकात की मानो,वो एक-दूसरे को जीवन भर से जानते हों.

60 से ज्यादा फिल्म करने वाला बॉलीवुड का ये स्टाइल आइकन

एक दौर में फिरोज खान को बॉलीवुड का स्टाइल आइकन भी माना जाता था. आज तक उनकी स्टाइल का मुकाबला कोई नहीं कर पाया है. उन्होंने करीब 60 से अधिक फिल्मों में काम किया हैं. उन्होंने वैसे तो लीड रोल्स भी प्ले किए लेकिन वे ज्यादातर फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में नजर आए. लेकिन फिरोज खान की पर्सनालिटी ऐसी थी कि वे अपने को-स्टार को ओवरशैडो कर जाते थे. एक्टर को इंडस्ट्री में खूब सम्मान मिला.


 References: Fast withdrawal pokies australia payid https://molchanovonews.ru/user/julysoil02/
greenbergpoppy783@gmail.com, 26 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *