New Delhi: न प्रभास कर पाए न सनी देओल, शाहरुख खान ने बना दिया एक और बड़ा रिकॉर्ड

New Delhi: न प्रभास कर पाए न सनी देओल, शाहरुख खान ने बना दिया एक और बड़ा रिकॉर्ड

शाहरुख खान के लिए साल 2023 धमाकेदार साबित हुआ है. किसी को भी 2-3 साल पहले ये उम्मीद नहीं होगी कि शाहरुख खान इतनी शानदार वापसी करेंगे. शाहरुख खान ने सिर्फ वापसी ही नहीं की है बल्कि उन्होंने पठान और जवान फिल्म के जरिए कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. फिल्म ने रिलीज के तीसरे वीकेंड में 1000 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ शाहरुख खान देश के पहले एक्टर बन गए हैं जिनकी 2 फिल्मों ने 1000 करोड़ की कमाई की है.

शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज ने फिल्म की दुनियाभर की कमाई के ताजा आंकड़े सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं. फिल्म ने 17 दिनों में दुनियाभर में 979.08 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म ने 16 दिनों में 953.97 करोड़ कमाए थे. मतलब शनिवार को फिल्म ने दुनियाभर में 25 करोड़ की कमाई की. ऐसे में ये उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म रविवार के दिन भी इतनी कमाई तो करेगी ही. शायद इससे ज्यादा भी कर जाए. अगर ऐसा होता है तो फिल्म 18 दिनों में 1000 करोड़ कमा लेगी. ये अपने आप में एक कीर्तिमान है.

सैकनिल्क ने भी प्रारंभिक आंकड़े शेयर किए हैं जिसमें उसने फिल्म के 18 दिनों में 1000 करोड़ की कमाई करने की बात कही है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 18वें दिन सिर्फ भारत में ही 15 करोड़ की कमाई कर लेगी. ऐसे में फिल्म को 1000 करोड़ तक पहुंचने के लिए सिर्फ ओवरसीज कलेक्शन के मामले में 6 करोड़ रुपये की जरूरत पड़ेगी. जो कोई मुश्किल नहीं है. इस लिहाज से फिल्म की रिलीज का 18वां दिन शाहरुख खान को जश्न मनाने की एक और वजह देकर जाएगा.

एटली संग जम गई शाहरुख की जोड़ी

जवान का निर्देशन साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म निर्देशक एटली ने किया है. इसका संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है. फिल्म की बात करें तो इसमें शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, विजय सेतुपति और संजय दत्त जैसे कलाकार नजर आए हैं


 References: Payid pokies payid pokies sign up bonus
barragandotty854@gmail.com, 26 October 2026

 References: Payid pokies welcome bonus https://codimd.camba.coop/Nkznq1BdR9-oGE7V2tKZPQ
baileydelatte16@gmail.com, 26 October 2026

 References: Low deposit payid pokies iwlnx.com
quintonmckenney189@gmail.com, 28 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *