Indias Best Dancer 3 शो से बाहर हुए बूगी एलएलबी, टॉप 5 फाइनलिस्ट में ये कंटेस्टेंट शामिल

Indias Best Dancer 3 शो से बाहर हुए बूगी एलएलबी, टॉप 5 फाइनलिस्ट में ये कंटेस्टेंट शामिल

सोनी टीवी के डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 3 को अपने 5 फाइनलिस्ट फिल्म चुके हैं. ग्रैंड फिनाले से पहले हुए आखिरी एलिमिनेशन में कोलकाता के डांसर बूगी एलएलबी बाहर हो गए. जनता के कम वोट मिलने के कारण इस टैलेंटेड कंटेस्टेंट को शो को अलविदा कहना पड़ा. बूगी एलएलबी के साथ उनकी डांसिंग पार्टनर-कोरियोग्राफर सौम्या कांबले भी शो से बाहर हो गईं. आपको बता दें, सौम्या कांबले इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 की विनर रह चुकी हैं.

कोलकाता के बूगी एलएलबी का असली नाम अनीश मित्रा है. लेकिन उन्होंने खुद ही अपना नाम बूगी एलएलबी रख दिया है. अपनी धमाकेदार डांसिंग के लिए मशहूर इस आईबीडी फाइनलिस्ट ने पहले हफ्ते ही जजों का दिल जीत लिया था. लेकिन जजों के ये दुलारे जनता का दिल जीतने में सफल नहीं हो पाए. यही वजह है कि उन्हें शो से बाहर होना पड़ा.

जानें कौन हैं शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स

बूगी एलएलबी के एलिमिनेट होने के बाद अब अंजलि ममगई, समर्पण लामा, अनिकेत चौहान, विपुल खंडपाल और शिवांशु सोनी, इंडियाज बेस्ट डांसर के ग्रैंड फिनाले में एक दूसरे के साथ टकराएंगे. इन टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से जिसे सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे वो कंटेस्टेंट इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3 का विनर होगा.

सोनाली बेंद्रे ने मलाइका अरोड़ा को किया रिप्लेस

इंडियाज बेस्ट डांसर के सीजन 2 में मलाइका अरोड़ा ने बतौर जज इस शो की जिम्मेदारी संभाली थी. उनके साथ गीता कपूर और टेरेंस लुईस इस शो के जज थे. लेकिन इस सीजन में सोनाली बेंद्रे ने मलाइका अरोड़ा को रिप्लेस किया है. जज के साथ-साथ शो के इस सीजन में शो का होस्ट भी बदल गया है. इससे पहले भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया शो होस्ट करते थे और अब ये जिम्मेदारी जय भानुशाली संभाल रहे हैं.


 References: Hitnspin kundensupport peatix.com
cathryncorrigan540@hotmail.co.uk, 15 June 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *