New Delhi: प्रेम चोपड़ा तीन बेटियों के पिता हैं, पर बॉलीवुड के खूंखार विलेन को देख अपनी पत्नियों के चेहरे छिपा दिया करते थे लोग

New Delhi: प्रेम चोपड़ा तीन बेटियों के पिता हैं, पर बॉलीवुड के खूंखार विलेन को देख अपनी पत्नियों के चेहरे छिपा दिया करते थे लोग

हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार प्रेम चोपड़ा ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपनी अदाकारी का दम दिखाया है. प्रेम चोपड़ा को बतौर विलेन देखा जाता है, उन्होंने कई फिल्मों में खलनायकों की भूमिका निभाई है. लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्मों में लगातार विलेन का किरदार निभाने के चलते लोग उन्हें असल में भी विलेन समझने लगे थे. उनकी फिल्मों का असर वह अपनी निजी जिंदगी पर भी पड़ता हुआ देखते थे. आज प्रेम चोपड़ा का 88वां जन्मदिन है.

अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए प्रेम चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनकी पत्नी ने उन्हें खतरनाक और विलेन के किरदार निभाने के लिए काफी मोटिवेट किया. लेकिन एक दिन प्रेम चोपड़ा के पिता काफी हैरान रह गए , जब वे कुछ ऐसे लोगों से मिले जो उन्हें देखते ही वहां से खिसक लिए.

पूरी बात को बताते हुए प्रेम चोपड़ा ने बताया कि, एक बार चंडीगढ़ में वह अपने पिता से मिलने पहुंचे थे. चंडीगढ़ में एक पंचकुला गार्डन है, और वह अपने पिता के साथ वहां घूमने गए. उस दौरान उन्हें कुछ लोगों ने देखा और उनकी ओर बढ़ने लगे. उन लोगों ने उन्हें पहचान लिया और वह कहने लगे, ‘औरतों को छुपाओ, औरतों को छुपाओ, प्रेम चोपड़ा आ रहे हैं. उनके निभाए गए किरदारों ने जिस तरह की उनकी इमेज बनाई उसे देख उनके पिता काफी हैरान थे.

हालांकि लोगों की बात सुनने ने के बाद प्रेम चोपड़ा ने उन लोगों को ये यकीन दिलाने की कोशिश की जो वह पर्दे पर नजर आते हैं असल जिंदगी में वो वैसे बिल्कुल नहीं हैं. एक्टर के मुताबिक उन्होंने बलात्कार के सीन वाली कुछ फिल्में कीं, लाट साहब और झील के उस पार जैसी फिल्में, लेकिन वे सीन फिल्म की कहानी के लिए जरूरी थे. प्रेम चोपड़ा ने अपने करियर में 20 से ज्यादा फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है.


 References: Fast withdrawal pokies australia payid online pokies that accept payid
utatejada395@gmail.com, 26 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *