शाहरुख की ‘जवान’ के सामने शिल्पा की ‘सुखी’ और विक्की कौशल की ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ का हुआ बुरा हाल

शाहरुख की ‘जवान’ के सामने शिल्पा की ‘सुखी’ और विक्की कौशल की ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ का हुआ बुरा हाल

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ पिछले 16 दिनों से बॉक्स ऑफिस की बादशाह बनी हुई है. जवान ने रिलीज के साथ ही ताबड़तोड़ कमाई शुरू कर दी थी. पहले हफ्ते में जवान ने सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया और अब सबसे तेजी से 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है. इस हफ्ते विक्की कौशल की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ और शिल्पा शेट्टी की फिल्म ‘सुखी’ भी रिलीज हुई है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों का बुरा हाल है. जानें जवान से कितनी पीछे है सुखी और द ग्रेट इंडियन फैमिली की कमाई.

जवान को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं और फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. जवान ने 16वें दिन करीब 7 करोड़ का कलेक्शन किया. अब जवान का भारत में कुल कलेक्शन 532.93 करोड़ हो चुका है. वहीं जवान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 938 करोड़ हो चुका है. शाहरुख खान की जवान को साउथ में भी काफी पसंद किया जा रहा है.

‘जवान’ के सामने ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’

बॉक्स ऑफिस पर जवान ने विक्की कौशल का हाल बेहाल कर दिया है. 22 सितंबर को रिलीज हुई विक्की कौशल की फैमिली ड्रामा फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली रिलीज हुई. फिल्म की बेहद धीमी शुरुआत रही और बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सिर्फ 1.40 करोड़ की ही कमाई कर पाई. विक्की कौशल की इस फिल्म का बजट करीब 25 करोड़ बताया जा रहा है.

शिल्पा शेट्टी की ‘सुखी’ का हुआ बुरा हाल

वहीं शिल्पा शेट्टी ने लंबे असरे बाद फिल्मों में वापसी की है, लेकिन फैंस के दिलों पर उनका वो जादू नहीं चल पाया जो 90s के दशक में चलता था. बॉक्स ऑफिस पर शाहरख खान की जवान के सामने शिल्पा की सुखी का बुरा हाल रहा. करीब 20 करोड़ के बजट में बनी फिल्म सुखी पहले दिन सिर्फ 30 लाख ही कमा पाई.

बजट निकाल पाना भी लग रहा है मुश्किल

वीकेंड पर इन जवान, सुखी और द ग्रेट इंडियन फैमिली की कमाई में थोड़ा इजाफा हो सकता है. जो लोग जवान देख चुके हैं वो शिल्पा शेट्टी और विक्की कौशल की फिल्म का रुख कर सकते हैं. दोनों ही फिल्में कम बजट की और फैमिली ड्रामा फिल्में हैं, लेकिन सुखी और द ग्रेट इंडियन फैमिली की शुरुआत देखकर ऐसा लगता है कि ये फिल्में अपना बजट भी निकाल लें तो बड़ी बात होगी.


 References: No verification payid pokies australia undrtone.com
shanacupp434@gmail.com, 26 October 2026

 References: Instant cash out pokies Australia real money pokies osko deposit
crowrashad390@gmail.com, 28 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *