New Delhi: वो मुझे अफोर्ड नहीं कर सकते, शाहिद कपूर ने इस वजह से हैदर के लिए नहीं ली थी कोई फीस

New Delhi: वो मुझे अफोर्ड नहीं कर सकते, शाहिद कपूर ने इस वजह से हैदर के लिए नहीं ली थी कोई फीस

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी के भी शानदार प्रोजेक्ट्स पर काम किया है. बीते कुछ सालों से शाहिद कपूर ओटीटी पर अपनी अदाकारी का जलवा दिखाते हुए आ रहे हैं. वहीं बड़े पर्दे पर भी शाहिद कपूर ने एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं. 2009 में क्राइम ड्रामा कमीने के बाद, शाहिद कपूर को विशाल भारद्वाज ने 2014 में कश्मीर और विलियम शेक्सपियर के हेमलेट पर बेस्ड फिल्म हैदर ऑफर की थी.

इस फिल्म में उनका लीड रोल था और दर्शकों ने उनके काम को काफी पसंद भी किया था. इसके अलावा हैदर के लिए शाहिद कपूर को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर ने कोई फीस चार्ज नहीं की थी. इस बात का खुलासा शाहिद ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है और इसके पीछे की वजह के बारे में भी सभी को बताया है.

शाहिद कपूर के मुताबिक इस फिल्म को फ्री में करने के पीछे एक रीजन था. एक्टर की मानें तो मेकर्स उन्हें अफॉर्ड नहीं कर सकते थे. मेकर्स ने उनसे कहा था कि अगर उन्हें फीस देनी पड़ी तो फिल्म का बजट स्वीकृत नहीं होगा क्योंकि यह एक बहुत ही एक्सपेरिमेंटल सब्जेक्ट है. उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि ये सफल होगा. लेकिन ये एक आकर्षक प्रोडक्ट था इसलिए उन्होंने इसे फ्री में करने के लिए हामी भर दी.

इसके आगे शाहिद कपूर से सवाल किया गया कि क्या उन्होंने हैदर के अलावा कोई और फिल्म बिना फीस लिए की है. इसके जवाब में शाहिद ने कहा कि इसके अलावा उन्होंने बिना फीस के किसी फिल्म में काम नहीं किया. एक्टर ने हंसते हुए कहा कि घर भी चला है. बता दें, शाहिद कपूर जल्द ही कृति सैनन के साथ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म में दिखाई देंगे. इस फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है. लेकिन ये फिल्म 7 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.


 References: VIP payid pokies australia bbs.ybk001.com
hargravelilliana578@gmail.com, 26 October 2026

 References: Minimum deposit payid pokies https://peatix.com/user/30815472/view
indiafrias308@yahoo.com, 28 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *