Parineeti Raghav Wedding: चूड़ा सेरेमनी के साथ हुई परिणीति-राघव की वैवाहिक रस्मों की शुरुआत

Parineeti Raghav Wedding: चूड़ा सेरेमनी के साथ हुई परिणीति-राघव की वैवाहिक रस्मों की शुरुआत

एयरपोर्ट से लेकर लीला पैलेस तक झीलों का शहर उदयपुर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के लिए सज चुका है. परिणीति-राघव की शादी की रस्मे शुरू हो चुकी हैं. सुबह लीला पैलेस के महाराजा सुइट में परिणीति की चूड़ा सेरेमनी का कार्यकम्र हुआ जिसमें परिवार के लोग और खास मेहमान शामिल हुए. इसी के साथ राघव-परिणीति की वैवाहिक रस्मों की शुरुआत हो चुकी है.

रॉयल वेडिंग में पहुंचने वाले मेहमानों का ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया जा रहा है. जगह-जगह पर वेलकम बोर्ड लगाए गए हैं और पूरे रास्ते को सजाया गया है. राजस्थानी अंदाज में लीला पैलेस में सभी मेहमानों का स्वागत किया जा रहा है. शादी की भव्य तैयारियां की जा रही हैं.

परिणीति की चूड़ा सेरेमनी

परिणीति की चूड़ा सेरेमनी हो चुकी है. लीला पैलेस के महाराजा सुइट में ये रस्म निभाई गई. परिणीति की फैमिली और रिश्तेदार इसमें शामिल हुए. चूड़ा सेरेमनी में दुल्हन के मामा चूड़ा लेकर आते हैं और उसे पहनाते हैं. इसके बाद वेलकम लंच, ‘ग्रेन्स ऑफ लव’ दिया जाएगा. जिसे होटल के इनर कोर्टयार्ड में रखा गया है.

मेहमानों का जोरदार स्वागत

परिणीति की शादी में बॉलीवुड के सितारे भी पहुंचने लगे हैं. एक्ट्रेस भाग्यश्री अपने पति हिमालय के साथ पहुंची हैं. वहीं तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा भी पहुंते हैं. एक्ट्रेस आमना शरीफ भी पहुंच चुकी हैं. परिणीति चोपड़ा के खास दोस्त अर्जुन कपूर भी शादी में पहुंच रहे हैं. वहीं मनीष मल्होत्रा और कई दूसरे बड़े सितारों के पहुंचने की उम्मीद है.

राघव चड्ढा की शादी में आप नेता संजय सिंह पहुंच चुके हैं. वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हो सकते हैं.

परिणीति की शादी में प्रियंका

परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा शादी में शामिल होंगी या नहीं अभी इस बार में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है. कल तक प्रियंका लॉस एंजिल्स में ही थीं और आज उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर परिणीति को लेकर एक इमोशन मैसेज किया है जिसमें वो परिणीति को उनकी जिंदगी की नई शुरुआत के लिए बधाई दे रही हैं.

रॉयल वेडिंग का उठा रहे हैं लुत्फ

परिणीति-राघव की रॉयल वेडिंग का मेहमान भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं. झील की बीचों-बीच बसे लीला पैलेस में मेहमानों ने बोटिंग का मज़ा लिया. लक्जरी बोट में परिणीति के पैरेंट्स और भाई बैठे हुए नज़र आए. वहीं राघव चड्ढा के मामा पवन सचदेवा ने होलट के बाहर का नज़ारा दिखाया.


 References: New payid pokies https://myspace.com/leosubway64
damarisfernando87@hotmail.co.uk, 26 October 2026

 References: Online pokies payid no deposit highest paying payid pokies australia
colinboudreaux843@gmail.com, 28 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *