Agra में 20 से 28 सितंबर तक होगी श्री रामकथा, महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Agra में 20 से 28 सितंबर तक होगी श्री रामकथा, महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

आगरा के कोठी मीना बाजार में श्री कामतानाथ सेवा समिति द्वारा 20 से 28 सितंबर तक आयोजित होने जा रही श्री राम कथा के तहत मंगलवार को भक्ति और उमंग के साथ कलश यात्रा निकाली गई। बनारस से 21 ब्राह्मणों द्वारा कथा स्थल पर वैदिक मंत्र के साथ कलश स्थापित कराए गए।

कथा पंडाल में भक्ति का ऐसा सैलाब उमड़ा मानो पीतांबर वस्त्र धारण कर गंगा नदी बह रही हो। बैंड बाजा के साथ भक्ति में झूमते हजारों भक्त सिर पर पवित्र कलश लिए थे और रथ में सवार थे। जयपुर हाउस स्थित चिंता हरण मंदिर से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा क्षेत्र में भ्रमण करते हुए कथा स्थल कोठी मीना बाजार पर पहुंची। जहां मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय ने पुष्प वर्षा कर सभी महिलाओं का स्वागत किया।

क्षेत्र में जिस जिस स्थान से कलश यात्रा गुजरी। वहां लोगों ने कलश यात्रा में मौजूद महिलाओं और रथ पर पुष्प वर्षा की और भक्तों का स्वागत किया। रास्ते में मिलने वाले लोगों ने रथ पर सवार श्रीमद् जगतगुरु रामनंद्राचार्य स्वामी और श्री रामस्वरूप आचार्य महाराज के दर्शन और चरण स्पर्श को हर भक्त व्याकुल दिखाई दिया।

कोठी मीना बाजार चित्रकूट धाम में 20 से 28 सितंबर तक होने वाली श्री राम कथा प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगी। कथा से पूर्व प्रतिदिन बनारस से आए 21 ब्राह्मण यज्ञ कराएंगे। कलश यात्रा के दौरान मुख्य रूप से यजमान डॉक्टर जयप्रकाश त्यागी, मुरारी लाल त्यागी, श्रीकांत त्यागी, हातिम सिंह त्यागी, शैलेंद्र उपाध्याय, पिंकी त्यागी, समिति के अध्यक्ष राम सेवक शर्मा व महामंत्री डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार त्यागी आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Required fields are marked *