New Delhi: बेटे की शादी में सनी देओल ने रिश्तेदारों को डांटा, बोले- हर किसी को वीडियो बनाते देख परेशान हो गया था

New Delhi: बेटे की शादी में सनी देओल ने रिश्तेदारों को डांटा, बोले- हर किसी को वीडियो बनाते देख परेशान हो गया था

सनी देओल की फिल्म ‘गदर-2’ 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। इससे दो महीने पहले ही 18 जून को सनी ने अपने बेटे करण देओल की शादी की थी।

सनी और उनकी पूरी फैमिली अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर प्राइवेसी मेंटेन करती है। शायद यही वजह रही कि जब करण की शादी के कुछ प्राइवेट वीडियो ऑनलाइन लीक हुए तो सनी भड़क गए थे।

कई मौकों पर सोशल मीडिया को क्रिटिसाइज करने वाले सनी ने हाल ही में आप की अदालत में अपने बेटे की शादी पर बात की। उन्होंने कहा कि वो अपने कुछ रिश्तेदारों को शादी के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते हुए देखकर काफी अपसेट थे।

हर किसी को तो रोक नहीं सकता था- सनी

सनी ने कहा, ‘चूंकि शादी का माहौल था तो कई रिश्तेदार हमारे ही घर पर ठहरे हुए थे। मैंने देखा कि उनमें से कई शादी के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे। मैंने उनमें से कईयों को डांट लगाई। उनसे पूछा कि ऐसा करते हुए तुम्हे शर्म आ रही है या नहीं ?

मैं अपसेट हो गया पर कर भी गया सकता था। कुछ देर बाद देखा तो सभी लोग अपने-अपने फोन से वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे थे। मैं हर एक किसी को तो रोक नहीं सकता था।’

सोशल मीडिया पर लोग सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं

सनी ने आगे कहा, ‘जब से सोशल मीडिया आया है तब से सभी जॉब-लैस लोगों को एक टूल मिल गया है। अब वो जो जी में आए कह देते हैं और कर लेते हैं। उन्हें इस बात की भी परवाह नहीं होती कि इससे किसी को दुख पहुंचेगा या नहीं। वो सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं।’

सनी के बेटे करण ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दिृषा आचार्य से जून में शादी की थी। इस शादी से जुड़ी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल रही थीं। बाद में करण ने खुद सोशल मीडिया पर कुछ फैमिली फोटोज शेयर किए थे।


 References: Payid pokies real money australia pokies with payid deposit
robbyconyers195@yahoo.com, 26 October 2026

 References: How to play pokies with bpay play online pokies bpay australia
earthatully666@gmail.com, 26 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *