करीना से पूछते हैं तैमूर- पैपराजी क्यों लेते मेरी फोटोज, मैं तो फेमस भी नहीं, एक्ट्रेस ने बताई बच्चों का चेहरा ना छिपाने की वजह

करीना से पूछते हैं तैमूर- पैपराजी क्यों लेते मेरी फोटोज, मैं तो फेमस भी नहीं, एक्ट्रेस ने बताई बच्चों का चेहरा ना छिपाने की वजह

करीना कपूर और सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान हमेशा से ही पैपराजी के फेवरेट रहे हैं। वो सबसे ज्यादा कैप्चर किए जाने वाले स्टार किड भी रहे हैं। यहां तक कि उन पर डॉल भी बनाई गई हैं।

अब एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने बॉलीवुड के फेमस पैपराजी ट्रेंड पर बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि बतौर पैरेंट्स उन्होंने कभी फोटोग्राफर्स से अपने बच्चों का चेहरा क्यों नहीं छिपाया।

सैफ ने कहा हमें मिलकर इससे डील करना होगा

करीना ने कहा, ‘यह प्रोसेस काफी टफ था। हमने कभी भी फोटोग्राफर्स से अपने बच्चों का चेहरा नहीं छिपाया क्योंकि इससे उनके मन में कई तरह के सवाल आते।

मैंने सैफ से इस बारे में डिस्कस किया था उन्होंने भी यही सजेस्ट किया कि हमें मिलकर इससे डील करना होगा।

उन्हें छिपाने से उन पर नेगेटिव असर हो सकता था

करीना बोलीं, हमें हमेशा लगा कि इसे ऐसे ही छोड़ देना बेहतर होगा। उनको छिपाने से उन पर नेगेटिव असर भी पड़ सकता है। क्या पता ऐसा करने से वो शर्मीले हो जाते या उन पर कोई और असर भी पड़ सकता था।

जब मैं छोटी थी तो मैं कहीं बाहर जाना पसंद नहीं करती थी क्योंकि मेरे पैरेंट्स मुझे छिपाकर रखते थे। मैं चाहती थी कि तैमूर नॉर्मल लाइफ जिए।

4 साल की उम्र से ही पैप्स को नोटिस करने लगे थे

इस मौके पर करीना ने बताया कि तैमूर ने 4 साल की उम्र से ही यह नोटिस करना शुरू कर दिया था कि उनकी तस्वीरें ली जा रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा, ‘वो काफी स्मार्ट है क्योंकि उसे पता है कि हम एक्टर्स हैं।

मैंने जब उसे बताया था कि हम फिल्मों में नजर आते हैं तो उसने मुझसे पलट कर पूछा कि मैं तो फेमस नहीं हूं, फिर मेरी फोटोज क्यों लेते हैं? हालांकि, अब तैमूर को इसकी आदत हो गई है।’

करीना जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘जाने जां’ में नजर आएंगी। इसमें उनके अलावा विजय वर्मा और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार दिखाई देंगे


 References: No deposit payid pokies australia instant withdrawal pay id pokies
franklynedge501@yahoo.com, 26 October 2026

 References: Daily free spins payid pokies 4001179958.org
reginaldlachlan691@gmail.com, 26 October 2026

 References: BPay pokie games online brainchips.liuyanze.com
jonellehowland133@gmail.com, 27 October 2026

 References: 10 minimum deposit pokies bpay pad.koeln.ccc.de
jeannettebrewer778@gmail.com, 27 October 2026

 References: Legit online pokies MiFinity AU dtfz.net
valeriahobbs871@yahoo.com, 29 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *