गदर-2 काे ऑस्कर में भेजने की तैयारी कर रहे मेकर्स

गदर-2 काे ऑस्कर में भेजने की तैयारी कर रहे मेकर्स

गदर-2 ने बॉक्स ऑफिस पर 474 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। फिल्म अब 500 करोड़ क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ रही है। इसी बीच फिल्म के मेकर्स इसे ऑस्कर में भेजने की प्लानिंग कर रहे हैं।

गदर-2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बताया कि इन दिनों वो और उनकी टीम अब इस फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड्स में भेजने की प्लानिंग कर रहे हैं।

गदर भी ऑस्कर डिजर्व करती थी

इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में अनिल ने कहा, ‘गदर नहीं गई थी तो मुझे नहीं पता कि गदर-2 कैसे जाएगी पर हम इस पर काम कर रहे हैं। मुझे लगता है कि गदर-2 जानी चाहिए। यह फिल्म इतना तो डिजर्व करती है।

गदर भी डिजर्व करती थी। उसकी कहानी 1947 के बंटवारे पर बेस्ड थी और हमने वो कहानी एक दम अलग अंदाज में पेश की थी। वो नई और ओरिजिनल कहानी थी और गदर-2 भी कुछ ऐसी ही है।’

धर्मेंद्र जी को भी कभी कोई अवॉर्ड नहीं मिला

अनिल ने अवॉर्ड ना मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, ‘मैं 40 साल से काम कर रहा हूं पर ऐसा लगता है जैसे मैंने काेई काम ही नहीं किया है। मुझे नहीं पता कि अवॉर्ड पैनल में कौन बैठता है पर वो मुझे कभी कोई अवॉर्ड नहीं देते।

मुझे याद है कि एक बार धरम जी (धर्मेंद्र) ने मुझसे कहा था कि वो नया सूट सिलवाकर अवॉर्ड शो में गए थे, पर उन्हें कोई अवॉर्ड ही नहीं मिला। मुझे भी ऐसा ही लगता है जैसे मैं इस इंडस्ट्री का हिस्सा ही नहीं हूं।’

मुझे पता है कि मुझे अवॉर्ड नहीं मिलेगा

अनिल ने आगे कहा, ‘हमने अपने काम से लोगों का प्यार जीता है पर सच कहूं तो अब हम भी एक अवॉर्ड जीतना चाहते हैं। पर मुझे इसकी उम्मीद नहीं क्योंकि मुझे पता है कि मुझे अवॉर्ड नहीं मिलेगा। मैं अवॉर्ड के लिए कभी लॉबी नहीं कर सकता।’

बात करें फिल्म गदर-2 की तो इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 474 करोड़ रुपए कमाने के साथ ही इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 745 करोड़ रुपए कमा लिए है। फिल्म में सनी देओल के अलावा अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और मनीष वाधवा भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं।


 References: Jackpot pokies payid pad.froscon.org
hathawayremona774@gmail.com, 26 October 2026

 References: Payid pokies instant withdrawal australia https://www.xiuwushidai.com/home.php?mod=space&uid=2954269
biddlecombemarcos321@gmail.com, 28 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *