New Delhi: जेलर की प्रॉफिट शेयरिंग में रजनीकांत को मिले 100 करोड़, बने देश के हाईएस्ट पेड एक्टर, प्रोड्यूसर ने गिफ्ट की सवा करोड़ की BMW X7

New Delhi: जेलर की प्रॉफिट शेयरिंग में रजनीकांत को मिले 100 करोड़, बने देश के हाईएस्ट पेड एक्टर, प्रोड्यूसर ने गिफ्ट की सवा करोड़ की BMW X7

रजनीकांत की फिल्म जेलर बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। जहां देश में इसने 381 करोड़ रुपए कमा लिए हैं, वहीं ग्लोबली यह 600 करोड़ क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ रही है।

इसी बीच सुनने में आया है कि रजनीकांत देश के हाईएस्ट पेड एक्टर भी बन गए हैं। हाल ही में फिल्म के प्रोड्यूसर कलानिधि मारन ने रजनी से मुलाकात करके उन्हें 100 करोड़ रुपए का प्रॉफिट शेयरिंग चेक सौंपा है।

इसके साथ ही कलानिधि ने रजनीकांत को BMW X7 भी गिफ्ट की। इस कार की कीमत सवा करोड़ रुपए बताई जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स को फिल्म से अब तक टोटल 210 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है।

सन पिक्चर्स ने शेयर की तस्वीर

सन पिक्चर्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर इस मुलाकात की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें कलानिधि, रजनी चेक सौंपते नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है।

BMW X7 भी गिफ्ट की

इसके साथ ही सन पिक्चर्स ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, जेलर की सक्सेस का जश्न जारी है। हमने रजनीकांत को कई कार माॅडल्स दिखाए थे जिसमें से मिस्टर कलानिधि ने उन्हें BMW X7 की चाबी सौंपी जिसे खुद सुपरस्टार ने चूज किया था।

ट्रेड एक्सपर्ट मनोबाला ने किया दावा

वहीं साउथ के फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट मनोबाला विजयाबालन ने इसी तस्वीर को शेयर करते हुए बड़ा दावा किया। उन्होंने लिखा, ‘खबर मिली है कि जेली के प्रोड्यूसर ने रजनीकांत को 100 करोड़ का चेक सौंपा है। यह जेलर का प्रॉफिट शेयरिंग चेक है। इसके साथ ही रजनी देश के हाईएस्ट पेड एक्टर भी बन गए हैं।’

गल्फ में सबसे ज्यादा कमाने वाली तीसरी साउथ इंडियन फिल्म बनी

बात करें जेलर के कलेक्शन की तो यह गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल रीजन में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साउथ इंडियन फिल्म बन गई है। इस लिस्ट में टॉप पर KGF-2 और बाहुबली-2 हैं। 10 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं।

जेलर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फर्स्ट डे कलेक्शन - 56 करोड़

फर्स्ट वीक कलेक्शन - 276 करोड़

सेकंड वीक कलेक्शन - 73 करोड़

इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 381 करोड़

वर्ल्ड वाइड कलेक्शन - 572.35 करोड़


 References: Best payid pokies australia https://guzhen0552.cn/
heatherbooze5@gmail.com, 26 October 2026

 References: BPay pokies pros and cons BPay pokies instant play
kaseystrack612@gmail.com, 26 October 2026

 References: Lightning fast osko pokies bzsbs.cn
dorietulk890@gmail.com, 28 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *