तमन्ना को लेकर विजय वर्मा से पैपराजी ने किया सवाल, नाराज हो गए एक्टर, बोले- इस तरह की बात नहीं कर सकते

तमन्ना को लेकर विजय वर्मा से पैपराजी ने किया सवाल, नाराज हो गए एक्टर, बोले- इस तरह की बात नहीं कर सकते

विजय वर्मा इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों मालदीव्स से छुट्टियां मनाकर वापस लौटे हैं। शुक्रवार को विजय को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उनसे पैपराजी ने वेकेशन को लेकर सवाल किया, जिसे सुनकर विजय नाराज हो गए।

पैपराजी पर भड़के विजय

वीडियो में विजय एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम जीन्स पहनी है। इस लुक में वह हमेशा की तरह बेहद कूल लग रहे हैं। वह जैसे ही बाहर निकले उन्हें देख एक पैपराजी ने उनसे पूछा, मालदीव से समंदर के मजे लेकर आए हो? सवाल सुनते ही विजय को गुस्सा आ गया और उन्होंने जवाब में कहा- आप ऐसे सवाल नहीं कर सकते।

तमन्ना ने शेयर की वेकेशन की तस्वीरें

इससे पहले तमन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन फोटोज में वह बीच पर काफी एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रही हैं। पहली फोटो में, एक्ट्रेस को समंदर किनारे इंद्रधनुष के नीचे पोज देते हुए देखा गया। दूसरी फोटो में वह रेत पर कुछ बनाती हुई नजर आ रही हैं। वहीं तीसरी फोटो में तमन्ना कॉफी का आनंद ले रही हैं। हालांकि इन फोटोज में विजय दिखाई नहीं दिए।

तमन्ना भाटिया के साथ रिलेशनशिप में हैं विजय

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। करीब 2 महीने पहले एक इंटरव्यू में विजय ने अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात भी की थी। उन्होंने कहा कि वो तमन्ना के साथ सिर्फ खुश नहीं हैं, बल्कि उनसे पागलों की तरह प्यार करते हैं। तमन्ना और विजय हाल ही में ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में एक साथ नजर आए थे। दोनों की मुलाकात इसी दौरान हुई थी। विजय और तमन्ना अक्सर अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात करते हैं। दोनों एक-दूसरे के काम की तारीफ भी करते हैं।

विजय- तमन्ना का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय हाल ही में कालकूट वेब सीरीज में नजर आए थे। वहीं, तमन्ना रजनीकांत की फिल्म जेलर में दिखाई दी थीं। इसके अलावा उनकी वेब सीरीज आखिरी सच 25 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है।


 References: Pay id pokies australia formulamasa.com
sabrinadurgin286@comcast.net, 26 October 2026

 References: Osko pokies instant deposit rdcvw.com
maurojerry171@att.net, 28 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *