New Delhi: शाहरुख ने बुर्ज खलीफा पर लॉन्च किया जवान का ट्रेलर, बोले- आपके लिए गंजा हुआ हूं, इज्जत बनाए रखना, 4 घंटे में बिके 50 हजार टिकट

New Delhi: शाहरुख ने बुर्ज खलीफा पर लॉन्च किया जवान का ट्रेलर, बोले- आपके लिए गंजा हुआ हूं, इज्जत बनाए रखना, 4 घंटे में बिके 50 हजार टिकट

गुरुवार रात दुबई में बुर्ज खलीफा पर शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। इस मौके पर खुद शाहरुख खान भी मौजूद रहे। उन्होंने स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस भी दी और अपने फैंस से बात भी की।

इवेंट में शाहरुख के साथ फिल्म के डायरेक्टर एटली और म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंद्र भी नजर आए।

वहीं शुक्रवार का देश में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। मात्र 4 घंटे में ही इसके 50 हजार टिकट बिक चुके हैं जो कि एक रिकॉर्ड है।

पहली और आखिरी बार गंजा हुआ हूं

इवेंट में फैंस से बात करते हुए शाहरुख ने कहा, ‘अभी आप लोगों के लिए मैं गंजा भी हो गया हूं, तो उसकी इज्जत रखने के लिए फिल्म देखने चले जाना। यह पहली और आखिरी बार है जब मैं आप लोगों के लिए गंजा हुआ हूं।’

शाहरुख बोले- इस फिल्म में मिलेगी हर चीज

SRK ने इवेंट में मौजूद सभी पैरेंट्स को अपनी फिल्म का फेमस डायलॉग- ‘बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर’ भी सुनाया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस फिल्म में दर्शकों को हर वो चीज मिलेगी जो एक एंटरटेनमेंट पैक्ड फिल्म में होती है।’

बोट पर खड़े होकर दिया सिग्नेचर स्टेप

इस इवेंट के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। एक वीडियो में शाहरुख स्टेज पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं एक वीडियो में वो बोट पर खड़े होकर अपना सिग्नेचर स्टेप करते दिख रहे है।

देश में शुरू हुई एडवांस बुकिंग

इसके अलावा शुक्रवार को देश में फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। बड़ी बात यह है कि मात्र 4 घंटे में फिल्म के 50 हजार टिकट बिक चुके हैं। इससे पहले ओवरसीज एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म 1.75 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी हैं।

ट्रेलर को मिले यूजर्स के मजेदार रिएक्शंस

गुरुवार को सोशल मीडिया पर रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शंस मिले थे। फिल्म के एक फेमस डायलॉग ‘बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर’ को सोशल मीडिया यूजर्स ने मुंबई एनसीबी के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े से जोड़ते हुए कई ट्वीट किए।

समीर, वही शख्स हैं जिन्होंने 2021 में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स मामले में अरेस्ट किया था।

आलिया बोलीं- पूरी दुनिया को चाहिए सिर्फ SRK

इसके अलावा फिल्म के ट्रेलर पर आलिया भट्‌ट ने भी अपना रिएक्शन दिया है। उनका रिएक्शन इसलिए भी अहम है क्योंकि जवान के ट्रेलर में उनका जिक्र हुआ है।

एक सीन में जब हाईजैकर बने शाहरुख से पूछा जाता है कि उन्हें क्या चाहिए? तो वो कहते हैं कि चाहिए तो आलिया भट्‌ट।

अब इस ट्रेलर को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, ‘और पूरी दुनिया को चाहिए सिर्फ SRK, क्या शानदार ट्रेलर है।’

7 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख बाप और बेटे के डबल रोल में नजर आएंगे। इसकी कहानी एक ऐसे बेटे की है जाे बाप और अपने लोगों के साथ हुए अन्याय का बदला लेता है।

ट्रेलर में शाहरुख सेना के जवान, आईपीएस ऑफिसर और एक हाईजैकर के रोल में नजर आ रहे हैं। शाहरुख के अलावा इसमें विजय सेतुपति, नयनतारा, दीपिका पादुकोण और सान्या मल्होत्रा समेत कई कलाकार नजर आएंगे।


 References: Top payid pokies australia bsq.cc
saulschafer522@gmail.com, 26 October 2026

 References: BPay accepted online casinos https://pbase.com/carolrecess58/
violaradecki675@gmail.com, 26 October 2026

 References: Australian pokies with Osko http://warblog.hys.cz
partinminda695@gmail.com, 28 October 2026

 References: Neosurf roulette australia https://pad.nixnet.services/VaFutIrxQhmvHaoNuC267w
nathaniellonsdale412@sfr.fr, 29 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *