शाहरुख ने सनी को फोन पर बधाई दी, गौरी और आर्यन ने भी बात की

शाहरुख ने सनी को फोन पर बधाई दी, गौरी और आर्यन ने भी बात की

ऐसा लगता है कि सनी देओल और शाहरुख खान की सालों पुरानी दुश्मनी खत्म हो गई है। शाहरुख खान ने गदर-2 देखने से पहले सनी देओल को फोन किया था। उन्होंने फोन पर सनी की काफी तारीफ की। शाहरुख की पत्नी गौरी और बेटे आर्यन ने भी उनसे बात की। यह खुलासा खुद सनी देओल ने किया है।

सनी के मुताबिक, शाहरुख ने उन्हें फोन किया और कहा कि आप यह सक्सेस डिजर्व करते हैं। जाहिर है कि 1993 में रिलीज हुई फिल्म डर के बाद दोनों में तल्खी हो गई थी। फिल्म में शाहरुख ने सनी के किरदार को ओवरशैडो कर दिया था। यह बात सनी को रास नहीं आई। इसके बाद से ही दोनों के बीच संबंध खराब हो गए।

शाहरुख ने सनी से कहा- आप इस सफलता के हकदार हैं

सनी देओल ने क्लियर कर दिया है कि अब उनके और शाहरुख के बीच कोई तल्खी नहीं है। शाहरुख खान ने गदर-2 देख ली है। फिल्म देखने से पहले उन्होंने मेरे पास फोन किया था। उन्होंने मुझे मुबारकबाद भी दी।

शाहरुख काफी ज्यादा खुश थे। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं आपके लिए बहुत ज्यादा खुश हूं। आपको जो मिल रहा है, आप इसके वास्तव में हकदार हैं। मैं उनका शुक्रिया अदा किया।

गौरी और आर्यन ने भी सनी से बात की

सनी ने आगे कहा, शाहरुख के बाद मैंने उनकी वाइफ गौरी और बेटे आर्यन से भी बात की। उन्होंने कहा कि आज रात वे लोग गदर-2 देखने जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने फिल्म देखी। मुझे लगता है कि शाहरुख ने फिल्म देखने के बाद कोई ट्वीट वगैरह भी किया था।

जाहिर है कि अभी दो दिन पहले ASK SRK सेशन में शाहरुख ने फिल्म का जिक्र किया था। एक यूजर ने शाहरुख से पूछा कि क्या उन्होंने गदर-2 देखी। जवाब में शाहरुख ने कहा कि उन्होंने गदर-2 देख ली है और उन्हें फिल्म पसंद भी आई है।

सनी ने कहा- समय के साथ चीजें सही हो जाती हैं

सनी ने आगे कहा, समय के साथ सब कुछ सही हो जाता है। मैंने भी उन्हें कई बार कॉल किया है। हम कई विषयों पर बात करते हैं। पुरानी बातें अब खत्म हो गई हैं। अब हम लोग उस बात से आगे बढ़ चुके हैं। जिंदगी इसी का नाम है।

फिल्म डर के बाद रिश्ते बिगड़े, 16 साल तक एक दूसरे से बात नहीं की

एक दौर ऐसा था, जब शाहरुख खान और सनी देओल के बीच बेरुखी की चर्चा इंडस्ट्री में आम थी। दोनों एक्टर्स ने एक दूसरे से 16 साल तक बात नहीं की।

बात 1993 की है, सनी और शाहरुख ने फिल्म ‘डर’ में पहली और आखिरी बार साथ काम किया था। यह फिल्म सुपरहिट रही लेकिन सनी फिल्म में अपने किरदार के चित्रण से खुश नहीं थे।

सनी देओल इस फिल्म के डायरेक्टर यश चोपड़ा के साथ-साथ अपने को-स्टार रहे शाहरुख खान से भी नाराज हो गए। सनी को इस बात का मलाल था कि फिल्म में हीरो वे थे, लेकिन सारा लाइम लाइट विलेन बने शाहरुख ने लूट ले गए।


 References: Payid pokies app instant payid withdrawal pokies australia
antonkoertig829@gmail.com, 26 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *