New Delhi: अनुपम खेर बोले- आतंकवाद को झुठलाया नहीं जा सकता, मोहित रैना ने कहा- आज तक द कश्मीर फाइल्स नहीं देखी, हिम्मत नहीं हुई

New Delhi: अनुपम खेर बोले- आतंकवाद को झुठलाया नहीं जा सकता, मोहित रैना ने कहा- आज तक द कश्मीर फाइल्स नहीं देखी, हिम्मत नहीं हुई

डायरेक्टर नीरज पांडे की थ्रिलर सीरीज द फ्रीलांसर एक सितंबर को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस सीरीज में मोहित रैना एक ग्लोबल मर्सनेरी के किरदार में नज़र आएंगे। वहीं उनका साथ निभाते हुए अनुपम खेर एक अलग अंदाज में दिखेंगे।

यह सीरीज शिरीष थोराट की बेस्ट सेलिंग किताब ए टिकट टू सीरिया से प्रेरित है। 

मोहित रैना के अंदर कश्मीर फाइल्स देखने की हिम्मत नहीं..

मोहित रैना से कश्मीर फाइल्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- मैंने कश्मीर फाइल्स नहीं देखी है। मैं कश्मीर में ही पैदा हुआ। बचपन में मुझे स्कूल जाने में डर लगता था। मेरे मोजे के अंदर एक छोटा सा नोट रहता था। उसमें मेरे घर का पता लिखा होता था।

ऐसा इसलिए ताकि मैं खो जाऊं तो मुझे कोई उस पते के जरिए मेरे घर तक पहुंचा दे। कश्मीर में ऐसी ही सिचुएशन थी, इसलिए मेरे या मेरे परिवार में से किसी शख्स ने अब तक द कश्मीर फाइल्स नहीं देखी। हमारे अंदर इसे देखने का साहस ही नहीं है। मैं अपनी पास्ट की यादों को दोहराना नहीं चाहता।

अनुपम खेर ने कहा- आतंकवाद को झुठलाया नहीं जा सकता

जब सीरीज की टीम से पूछा गया आतंकी संगठन ISIS को लेकर उनके क्या विचार हैं, तो अनुपम खेर ने कहा- अब इस बात को नहीं झुठलाया नहीं जा सकता कि आतंकवाद नहीं है। आतंकवादी संगठन बम विस्फोट करते हैं। वे खुलेआम इसकी जिम्मेदारी भी लेते हैं।

अनुपम ने अपनी इस वेब सीरीज से बात को जोड़ते हुए कहा कि अगर उस तरह के लोग होते हैं तो अविनाश कामथ की तरह जांबाज एजेंट भी होते हैं।

क्या है द फ्रीलांसर की कहानी?

जब इसकी कहानी के बारे में पूछा गया तो मोहित ने बताया कि यह एक रेस्क्यू मिशन पर बेस्ड सीरीज है जहां सीरिया में एक लड़की को जबरदस्ती कब्जे में रखा जाता है। उसे किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है और कैसे वो वहां से निकलने की कोशिशें करती है। सीरीज में यही सब दिखाया गया है।

उसे वहां से बाहर निकालने में मुंबई पुलिस का एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर अविनाश कामथ ग्लोबल मर्सनेरी बन जाता है। इस मिशन में अनुपम खेर का किरदार उसकी हेल्प करता है।


 References: VIP payid pokies australia progressive jackpot payid pokies
tomasbednall430@gmail.com, 26 October 2026

 References: Pokies accepting bpay pokies that accept BPay
latoshasoileau295@gmail.com, 26 October 2026

 References: Safe bank wire casinos australia https://pad.batsense.net/
goninanlizette41@hotmail.co.uk, 28 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *