950 करोड़ के मालिक हैं नागार्जुन, दीवानगी ऐसी कि फैंस ने 1 करोड़ का मंदिर बनवाया

950 करोड़ के मालिक हैं नागार्जुन, दीवानगी ऐसी कि फैंस ने 1 करोड़ का मंदिर बनवाया

आज से ठीक 63 साल पहले तेलुगु फिल्म स्टार अक्किनेनी नागेश्वर राव के घर अक्किनेनी नागार्जुन का जन्म हुआ। पिता की तरह उन्होंने भी फिल्मों में काम करने का फैसला किया। नागार्जुन ने हिंदी और साउथ की करीब 100 फिल्मों में काम किया है। नागार्जुन ने 1986 में रिलीज हुई साउथ फिल्म विक्रम से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म शिवा से अपना सफर शुरू किया था। नागार्जुन 2012-13 की फोर्ब्स की लिस्ट में इंडिया के टॉप-100 लोगों में 56 और 61 वें नंबर पर रहे हैं।

आज नागार्जुन के बर्थडे पर जानते है उनकी लाइफ से जुड़े कुछ किस्से….

पिता थे फेमस तेलुगु स्टार

मूल रूप से नागार्जुन के परिवार वाले आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के रहने वाले है। बतौर एक्टर काम की तलाश में उनके पिता मद्रास चले गए थे। कुछ समय बाद उनका पूरा परिवार हैदराबाद शिफ्ट हो गया, जहां पर नागार्जुन ने अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्होंने मद्रास के अन्ना यूनिवर्सिटी से एक साल मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी की है।

पिता एक्टर थे तो परिवार का माहौल भी फिल्मी ही बना रहता था। इसका असर नागार्जुन पर भी पड़ा, बढ़ती उम्र के साथ एक्टिंग उन्हें भी लुभाने लगी। पिता के नक्शे कदम पर चल उन्होंने इंजीनियरिंग छोड़ दी और एक्टर बनने का फैसला किया।

बता दें कि नागार्जुन ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 1967 की फिल्म सुदिगुंडालु में काम किया था। इसके अलावा वो एक शिशु के रूप में फिल्म वेलुगु नीडालु में भी दिखे थे। इन दोनों फिल्मों में लीड एक्टर का रोल उनके पिता नागेश्वर राव ने निभाया था।

डेब्यू फिल्म हिट रही

नागार्जुन ने 1986 की तेलुगु फिल्म विक्रम से लीड डेब्यू किया था। ये 1983 की फिल्म हीरो की रीमेक थी। उनकी पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही, जिससे उनके करियर की एक अच्छी शुरुआत हुई। इसके बाद वो फिल्म मंजु में दिखे जिसे भी लोगों की खूब सराहना मिली।

टेलीविजन में भी काम किया, बिग बॉस के 3 सीजन के होस्ट रहे

फिल्मी पर्दे के अलावा नागार्जुन ने टेलीविजन फील्ड में भी काम किया है। 2009 में शो सोप ओपेरा युवा से उन्होंने टेलीविजन प्रोड्यूसर के तौर पर काम करना शुरू किया था। वो तेलुगु शो हू वॉन्ट्स टू बी अ मिलिनेयर के होस्ट भी हैं। ये शो कौन बनेगा करोड़पति के जैसे है जिसकी मेजबानी हिंदी में अमिताभ बच्चन करते हैं। इस शो को सही ढंग से होस्ट करने के लिए उन्हें एंटरटेनमेंट लीडर अवॉर्ड (टेलीविजन) से सम्मानित किया गया था। 2019, 2020 और 2021 के तेलुगु वर्जन के बिग बाॅस को भी नागार्जुन होस्ट कर चुके हैं।

फिल्मी ब्रेक से पहले एक्टर वेंकटेश की बहन से शादी की

प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा नागार्जुन अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में रहे। बड़े पर्दे पर पहचान बनाने से पहले ही उनकी शादी हो गई थी। फरवरी 1984 में उनकी शादी जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर डी. रामानायडू की बेटी लक्ष्मी दग्गुबाती से हुई थी। लक्ष्मी के भाई वेंकटेश तेलुगु सिनेमा के टॉप मोस्ट हीरो में से एक हैं।

नागार्जुन के पिता डी. रामानायडू के संग अपनी दोस्ती रिश्तेदारी में बदलना चाहते थे इसलिए उन्होंने लक्ष्मी के साथ नागार्जुन की शादी फिक्स करा दी।

शादी के दो साल लक्ष्मी ने बेटे नागा चैतन्य को जन्म दिया। नागा चैतन्य भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। हालांकि शादी के कुछ साल बाद दोनों की बीच चीजें सही नहीं रही और 6 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया।

तलाक के बाद को-स्टार अमला से प्यार फिर शादी

पर्सनल लाइफ में उथल-पुथल के बाद नागार्जुन ने खुद को फिल्मों में पूरी तरह से व्यस्त कर लिया था। इसी दौरान उनकी मुलाकात को-स्टार अमला मुखर्जी से हुई, जो उनकी कुछ फिल्मों में लीड एक्टर का किरदार निभाई थीं। साथ काम करने के साथ नागार्जुन उनके काम करने के तरीके पर मोहित हो गए और उन्हें पसंद करने लगे।

कुछ समय तक ये प्यार सिर्फ नागार्जुन की तरफ से ही रहा। एक दिन फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने अमला को इंप्रेस करना चाहा। तभी उन्हें पता चला कि किसी कारणवश अमला अपने वैनिटी वैन से बाहर नहीं आना चाहती हैं।

कारण जानने के लिए नागार्जुन ही उनके वैन में चले गए। तभी उन्होंने देखा कि अमला बुरी तरह से रो रही थीं।

उनके पूछने पर अमला ने बताया कि वो फिल्मों में पहने जाने वाले कुछ कॉस्ट्यूम से खुश नहीं हैं। वो उन्हें पूरी तरह से अजीब लगता है, इसलिए वो उसे नहीं पहनना चाहती हैं। अमला की ये मासूमियत नागार्जुन को छू गई। उन्होंने आश्वासन दिया कि वो पर्सनली डायरेक्टर से इस विषय पर बात करेंगे।

उनके इस सपोर्ट ने अमला का भी दिल जीत लिया। इस घटना के बाद दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए। कुछ समय बाद उनकी ये दोस्ती प्यार में बदल गई। फैक्ट ये भी कि दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को भी लोग बहुत पसंद करते थे, इसलिए अधिकतर फिल्मों में एक साथ किया था। ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री रियल लाइफ में भी मजबूत हो गई।

कुछ समय डेट के बाद नागार्जुन ने अमला को प्रपोज करने का प्लान बनाया। 1991 में दोनों अमेरिका के टूर पर गए थे। यहीं पर अमला को नागार्जुन ने फिल्मी स्टाइल में प्रपोज किया था। इस प्रपोजल के बाद 1992 में नागार्जुन ने अमला के साथ शादी कर ली। इस शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी के 2 साल बेटे अखिल अक्किनेनी का जन्म हुआ

तब्बू से रहा अफेयर

90 के दशक की एक खबर ने नागार्जुन और अमला के रिश्ते की नींव हिला दी। इस वक्त नागार्जुन और तब्बू की अफेयर की खबरें जोरों पर थीं। शादी के बाद उन्होंने तब्बू को डेट करना शुरू किया था। हालांकि दोनों ने इस बारे में कभी बात नहीं की। लगभग 10 साल साथ रहने के बाद तब्बू को यकीन हो गया कि नागार्जुन अमला को तलाक देकर कभी उनसे शादी नहीं करेंगे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए तब्बू ने उनसे ब्रेकअप कर लिया।

नागार्जुन और तब्बू के रिलेशनशिप पर अमला ने कहा था कि वो दोनों अच्छे दोस्त हैं। तब्बू जब भी हैदराबाद जाती हैं तो उन्हीं के घर पर रुकती हैं।

तब्बू मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं और हमेशा रहेंगी- नागार्जुन

नागार्जुन ने भी एक इंटरव्यू में कहा था, तब्बू मेरी अच्छी दोस्त है। हमारी दोस्ती बहुत पुरानी है। जब मैं उनसे मिला तब मैं 22 साल का था और वो 16 साल की थीं। हमारी दोस्ती के बारे में जो भी कहा जाए वो कम है। मेरे पास उनके बारे में छिपाने के लिए कुछ नहीं है। मेरे लिए वो एक खूबसूरत इंसान और दोस्त हैं, जो हमेशा रहेंगी। लाइफ के कुछ अहम लोगों में से तब्बू एक हैं।

दीवानगी इतनी की फैंस ने बनवा दिया मंदिर

फिल्मों में एक्टिंग के कारण नागार्जुन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फैंस की दीवानगी इस कदर है कि नागार्जुन के एक डाय हार्ट फैन ने 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘अन्नमय्या’ से इंस्पायर को एक भव्य अन्नामाचार्य का मंदिर बनवा दिया था।

फैंस ने मंदिर के लिए 1 करोड़ रुपए जुटाए

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मंदिर को आंध्र प्रदेश के गुंटूर में रहने वाले अक्किनेनी नागार्जुन के फैन सुधाकर स्वामी ने बनवाया था। उन्होंने इस मंदिर की नींव 1997 में फिल्म ‘अन्नमय्या’ देखने के बाद रखी थी। 22 साल के लंबे इंतजार के बाद ये मंदिर बन कर तैयार हुआ था। इस मंदिर के निर्माण में सुधाकर स्वामी के दोस्तों ने भी मदद की थी। नागार्जुन के फैन ने तो मंदिर के लिए 1 करोड़ रुपए की राशि जुटाई थी। इस मंदिर का नाम श्री अन्नामय्या स्वामी मंदिर है।

नागार्जुन फिल्मों के साथ ब्रांड एडोर्समेंट से भी तगड़ी कमाई करते हैं। एक नजर उनकी नेटवर्थ और लग्जरी लाइफ पर…

950 करोड़ हैं नेटवर्थ

नागार्जुन की कुल नेटवर्थ 950 करोड़ है। वो एक फिल्म के लिए 9 करोड़ रुपए फीस चार्ज करते हैं। वहीं वो एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 2 करोड़ फीस लेते हैं। इसके अलावा टीवी शो के लिए प्रति एपिसोड 5 करोड़ रुपए लेते हैं।

42 करोड़ के घर में परिवार संग रहते हैं

नागार्जुन अपने परिवार के साथ हैदराबाद में रहते हैं। उनका ये घर हैदराबाद के फिल्म नगर के प्राइम लोकेशन में हैं। हैदराबाद के जुबली हिल्स पर बने इस घर की भव्यता की वजह से ही नागार्जुन छुट्टियों में यहां रहना पसंद करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घर की कीमत लगभग 42 करोड़ रुपए है। 4000 स्क्वायर फीट के इस घर में जिम, पूजा घर समेत बड़ी सी छत और एक वुडन फ्लोर वाला कॉमन एरिया है, जहां नागार्जुन पार्टियां होस्ट करते हैं।

लग्जरी गाड़ियों के भी शौकीन हैं

नागार्जुन के पास 1974 मॉडल पॉर्श 911 टर्बो, डैटसन 240Z जैसी कारें और होंडा सीबीआर फायरब्लेड जैसी सुपरबाइक्स हैं। नागार्जुन के गैराज में लग्जरी कारों का जमावड़ा है, जिसमें बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज (1.7 करोड़ रुपए), ऑडी ए7 (90.5 लाख रुपए), बीएमडब्ल्यू एम6 (1.76 करोड़ रुपए), पोर्श केयेन (2 करोड़ रुपए) जैसी गाड़ियां हैं।

1080 एकड़ जमीन गोद लिया

नागार्जुन ने हाल ही में हैदराबाद के वारंगल हाईवे पर चेंगींचेरला फॉरेस्ट ब्लॉक में 1080 एकड़ जंगल गोद लिया है। उसके रखरखाव के लिए 2 करोड़ रुपए दान भी दिए हैं।

वो अपने पिता अक्किनेनी नागेश्वर राव के नाम पर हैदराबाद के बाहरी इलाके चेंगींचेरला वन क्षेत्र में एक पार्क बनवाना चाहते थे। फरवरी 2022 में इस पहल की चर्चा पूरे प्रदेश में रही।

हैदराबाद के सबसे पॉश इलाके में 22 एकड़ का फिल्म स्टूडियो

नागार्जुन, एक्टर के अलावा फिल्म प्रोड्यूसर और बिजनेसमैन भी हैं। 1976 में उनके पिता ने अन्नपूर्णा स्टूडियो नाम से एक प्रोडक्शन हाउस शुरू किया था। अब नागार्जुन और उनके भाई वेंकट उसके मालिक हैं। हैदराबाद के पॉश इलाके में बंजारा हिल्स में 22 एकड़ के इस स्टूडियो में कई तरह के काम होते हैं। इस स्टूडियो की कीमत लगभग 300 करोड़ है।

सुनील गावस्कर के साथ मिलकर खरीदी बैडमिंटन टीम

2013 में नागार्जुन ने इंडियन बैडमिंटन लीग में पैसे लगाए। नागार्जुन ने सुनील गावस्कर के साथ लीग में मुंबई मास्टर्स को खरीदा है। महेंद्र सिंह धोनी के साथ वे माही रेसिंग टीम इंडिया के भी सह-मालिक थे। केरला ब्लास्टर्स फुटबॉल क्लब के एक मालिक नागार्जुन भी हैं।


 References: Top payid pokies australia comsenz-service.com
sammcphee678@gmail.com, 26 October 2026

 References: Wire transfer real money pokies australia pad.multiplace.org
marshacorbo785@hotmail.co.uk, 28 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *