काजोल ने मुंबई में खरीदा 7.64 करोड़ का ऑफिस, डेढ़ महीने पहले इसी बिल्डिंग में अजय देवगन ने किया था 45 करोड़ का इन्वेस्टमेंट

काजोल ने मुंबई में खरीदा 7.64 करोड़ का ऑफिस, डेढ़ महीने पहले इसी बिल्डिंग में अजय देवगन ने किया था 45 करोड़ का इन्वेस्टमेंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने इसी साल अप्रैल में एक अपार्टमेंट खरीदा था। अब उन्होंने मुंबई में एक और प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट किया है। एक्ट्रेस ने अंधेरी वेस्ट में ऑफिस स्पेस खरीदा है जिसकी कीमत 7.64 करोड़ रुपए है।

मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक काजोल ने यह ऑफिस स्पेस जुलाई में खरीदा था। उन्होंने 28 जुलाई को एग्रीमेंट साइन किया था। ओशिवारा स्थित सिग्नेचर बिल्डिंग में मौजूद इस ऑफिस का कारपेट एरिया स्पेस 194.67 स्क्वेयर मीटर है।

अजय ने खरीदा था 5 यूनिट ऑफिस स्पेस

खास बात यह है कि इसी बिल्डिंग में डेढ़ महीने पहले उनके पति अजय देवगन ने भी ऑफिस खरीदा था। 5 यूनिट ऑफिस वाली इस प्रॉपर्टी की कीमत 45 करोड़ रुपए थी। उन्होंने ओशिवारा स्थित सिग्नेचर बिल्डिंग के 16वें और 17वें फ्लोर पर ऑफिस स्पेस खरीदा था जिसकी टोटल स्पेस 13,293 स्क्वायर फीट है।

एक्ट्रेस ने अप्रैल में खरीदा था 16 करोड़ का अपार्टमेंट

इससे पहले अप्रैल में भी काजोल ने एक प्राॅपर्टी इन्वेस्टमेंट किया था। उन्होंने 16.50 करोड़ रुपए की कीमत वाला अपार्टमेंट खरीदा था। 2,493 स्कवायर फीट एरिया में फैले इस अपार्टमेंट के साथ उन्हें कार पार्किंग एरिया भी मिला था।

फिल्म ‘दो पत्ती’ में आएंगी नजर

प्रोफेशनल फ्रंट पर काजोल हाल ही में रिलीज हुई सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज 2’ और ‘द ट्रायल’ में नजर आईं। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में ‘सरजमीं’ है जिससे सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान डेब्यू करेंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘दो पत्ती’ में भी नजर आएंगी।


 References: Pokies sites that take payid lezcc.com
dalrymplebonita17@gmail.com, 26 October 2026

 References: Instant payid withdrawal pokies australia https://mapleprimes.com/users/owlsubway26
keeleremerson311@yahoo.com, 26 October 2026

 References: Bpay pokies no deposit bonus http://bbs.abcdv.net/
lynnegabbard648@hotmail.com, 26 October 2026

 References: Bpay pokie apps real money http://x.kongminghu.com/
cecilsimone536@hotmail.co.uk, 26 October 2026

 References: Safe online gambling Australia MiFinity x.kongminghu.com
roscoeelliot177@charter.net, 27 October 2026

 References: Best bpay pokie sites casinos that accept BPay Australia
lashaykincheloe464@gmail.com, 28 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *