New Delhi: 18वें दिन वर्ल्डवाइड 600 करोड़ क्लब में शामिल हुई जेलर, 2.0 के बाद सबसे ज्यादा कमाने वाली दूसरी तमिल फिल्म बनी

New Delhi: 18वें दिन वर्ल्डवाइड 600 करोड़ क्लब में शामिल हुई जेलर, 2.0 के बाद सबसे ज्यादा कमाने वाली दूसरी तमिल फिल्म बनी

रजनीकांत की फिल्म जेलर रिलीज के 18वें दिन वर्ल्डवाइड 600 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म 10 अगस्त को थिएटर में रिलीज हुई थी। ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन के मुताबिक फिल्म ने दुनिया भर में करीब 607.29 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

वहीं sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने देशभर में सभी भाषाओं में मिलाकर करीब 361.55 करोड़ का कलेक्शन किया है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने लगभग 185 करोड़ कमा लिए हैं।

रिलीज के बाद तीसरे रविवार को जेलर ने देश में करीब 7.5 करोड़ कमाए। वहीं, तीसरे रविवार को जेलर ने दुनियाभर में 10.25 करोड़ की कमाई की। रविवार को फिल्म की कमाई में 6.68% की बढ़त देखी गई। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने सोमवार को करीब 2.5 करोड़ और कमा सकती है।

दूसरी सबसे बड़ी तमिल फिल्म बनी जेलर

एनालिस्ट मनोबाला विजयाबालन के मुताबिक रविवार को देशभर में फिल्म के अधिकतर शो हाउसफुल रहे। इस वजह से फिल्म ने 18वें दिन 600 करोड़ से ज्यादा कमाई करने का मार्क पास किया। 2018 में रिलीज हुई फिल्म 2.0 के बाद जेलर वर्ल्डवाइड 600 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली दूसरी तमिल फिल्म है। डायरेक्टर एस शंकर की साइंस-फैंटेसी फिल्म 2.0 ने ग्लोबल बॉक्स-ऑफिस पर 723.30 करोड़ की कमाई की थी।

फिल्म ने ओवरसीज की 185 करोड़ की कमाई

इसके अलावा फिल्म ने ओवरसीज में भी करीब 185 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक फिल्म ने US में रिलीज के पहले दिन ही करीब ₹11.9 करोड़ की कमाई की थी। ये आंकड़ा सुपरस्टार विजय की फिल्म वारिसु के कलेक्शन से भी ज्यादा है। वारिसु ने US में कुल 9.43 करोड़ की कमाई की थी।

डायरेक्टर नेल्सन की फिल्म जेलर में रजनीकांत टाइगर मुथुवेल पांडियन के रोल में हैं। टाइगर फिल्म में एक ग्रुप को रोकने की कोशिश करता है जिसका मकसद है जेल में कैद उनके लीडर को किसी भी हालत में जेल से बाहर लेकर आना। फिल्म में रम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया, विनायकन, योगी बाबू, मोहनलाल और जैकी श्रॉफ भी हैं।


 References: Highest paying payid pokies australia best online pokies payid
shellyjacobs495@yahoo.com, 26 October 2026

 References: Osko fast money pokies https://formulamasa.com/
eulabohannon120@yahoo.com, 28 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *