New Delhi: शाहरुख- सलमान के साथ अपनी केमिस्ट्री पर सुष्मिता बोलीं- सलमान के साथ दोस्त जैसी बॉन्डिंग, शाहरुख के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री

New Delhi: शाहरुख- सलमान के साथ अपनी केमिस्ट्री पर सुष्मिता बोलीं- सलमान के साथ दोस्त जैसी बॉन्डिंग, शाहरुख के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री

सुष्मिता सेन ने इन दिनों वेब सीरीज ताली को लेकर चर्चा में हैं। वहीं अब हाल ही में एक्ट्रेस ने शाहरुख खान और सलमान खान के साथ अपनी केमिस्ट्री को लेकर बात की है। एक्ट्रेस ने बताया है कि दोनों एक्टर्स से साथ उनकी एक खास केमिस्ट्री रही है। जहां सलमान के साथ उनकी केमिस्ट्री दोस्तों जैसी, तो वहीं शाहरुख के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री दिखती है।

मैंने उनमें से एक को केमिस्ट्री सिखाई है: सुष्मिता

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में सुष्मिता से सवाल किया गया कि फिल्मों में उनकी केमिस्ट्री किस एक्टर के साथ ज्यादा बेहतर है.. शाहरुख खान या सलमान खान?

जवाब में सुष्मिता ने कहा- ‘दोनों के साथ बहुत अलग केमिस्ट्री है। मैंने उनमें से एक को केमिस्ट्री सिखाई है।’ दरअसल सुष्मिता सेन ने शाहरुख खान के साथ ‘मैं हूं ना’ में का किया था, इस फिल्म एक्ट्रेस ने उनकी केमिस्ट्री टीचर मिस चांदनी का किरदार निभाया था। जबकि सलमान के साथ सुष्मिता ने ‘बीवी नंबर 1’, मैंने प्यार क्यों किया और ‘हम तुमको ना भूल पाएंगे’ जैसी फिल्मों में काम किया था।’

सलमान के साथ मेरी केमिस्ट्री दोस्तों जैसी है: सुष्मिता

सुष्मिता से आगे सवाल किया गया कि वह दोनों में से आगे किसके साथ दोबारा काम करना चाहेंगी? इस पर एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया- दोनों के साथ। सुष्मिता ने कहा- सलमान के साथ मेरी केमिस्ट्री दोस्तों जैसी है…वह गुंडा जैसा है…दोस्तों टाइप। जबकि, शाहरुख के साथ मेरी केमिस्ट्री रोमांटिक है।

अच्छी नहीं रही थी सलमान- सुष्मिता की पहली मुलाकात

भले ही सलमान और सुष्मिता आज अच्छे दोस्त हैं, लेकिन उनकी पहली मुलाकात अच्छी नहीं रही थी। इस बात का खुलासा खुद सलमान ने एक शो के दौरान किया था। दरअसल सलमान ने सुष्मिता के लिए एक वीडियो मैसेज भेजा था, जब वह चैट शो जीना इसी का नाम है में बतौर गेस्ट पहुंची थीं।

सलमान ने बताया था कि सुष्मिता के साथ उनकी पहली मुलाकात डेविड धवन की फिल्म बीवी नंबर 1 के सेट पर हुई थी। सलमान ने कहा- मैं शूटिंग के पहले दिन सेट पर करीब 2 घंटे लेट पहुंचा था। सुष्मिता सेन वहां 9 बजे से थीं। मैंने आते ही सुष्मिता से कहा-हाय आप कैसे हैं सुश? लेकिन उन्होंने सही से इसका जवाब नहीं दिया।

पहली मुलाकात में सलमान को अच्छी नहीं लगी थीं सुष्मिता

सलमान खान ने आगे कहा- मैंने इस बारे में डेविड धवन से पूछा कि सुष्मिता की प्रॉब्लम क्या है? उन्होंने कहा कि वह सेट पर 9 बजे से मेकअप के साथ तैयार हैं, यानी उन्हें 7 बजे उठाना पड़ा था। मैंने कहा- वह मेरी प्रॉब्लम नहीं है...मैंने तुमसे पहले ही कहा था कि मैं 11 से 11:30 के बीच आऊंगा। ये हमारी पहली मुलाकात थी।

सलमान ने बताया था दोस्ती का किस्सा

सलमान ने उस वीडियो मैसेज में यह भी बताया था कि सुष्मिता से उनकी दोस्ती कैसे हुई। उन्होंने कहा- मुझे सुष्मिता की एक बात बहुत पसंद है, उनका दिल बहुत बड़ा है। मुझे याद है कि जब हम मियामी में बीवी नंबर 1 की शूटिंग कर रहे थे, तब उन्होंने खुद एक लिमोजिन(बड़ी कार) रेंट पर ली थी। सुष्मिता पूरे स्टाफ को लेकर वहां एक नाइट क्लब में गईं थी। उन्होंने वहां सबसे अच्छी शैम्पेन और सबसे अच्छा खाना मंगाया था। इन चीजों से हमारी पूरी टीम बहुत खुश थी। इस दिन के बाद सुष्मिता और सलमान दोस्त बन गए, धीरे-धीरे एक-दूसरे को लेकर दोनों की सोच बदल गई।


 References: Jackpot pokies payid http://gjglm.com/
finneydebbra25@yahoo.com, 26 October 2026

 References: Best bpay pokies australia live pokies bpay
angelodonnelly884@hotmail.com, 26 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *