इमरान खान ने शेयर की ब्रेक के बाद की तस्वीरें

इमरान खान ने शेयर की ब्रेक के बाद की तस्वीरें

इमरान खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर स्टोरीज शेयर कर उनकी फिल्म ब्रेक के बाद को इतना प्यार देने के लिए ऑडियंस का शुक्रिया किया। उन्होंने ये भी बताया कि इन दिनों वो अपनी पिछली फिल्मों को क्यों याद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वो एक बार फिर अपनी पुरानी फिल्में देख रहे हैं क्योंकि जब ये फिल्में रिलीज हुई थीं तब उन्होंने सिर्फ फिल्म के क्रिटिसिज्म पर ध्यान दिया था। उन्होंने लिखा कि उन्होंने कभी फिल्म को मिले प्यार पर गौर ही नहीं किया, जो उस समय उन्हें मेंटली मदद कर सकता था।

फिल्म ब्रेक के बाद से जुड़ी थ्रोबैक तस्वीरें पोस्ट करते हुए इमरान खान ने लिखा- अगर आप ये सोच रहे हैं कि मैं गुजरे हुए दिनों को याद क्यों कर रहा हूं तो वो इसलिए क्योंकि मैं अपनी फिल्मों के साथ अपने रिलेशनशिप पर ध्यान देना चाहता हूं।

समझता हूं कि हर फिल्म हर किसी को पसंद आए ये जरूरी नहीं: इमरान

मैं किसी भी चीज के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहरा रहा, हर किसी के अपने ओपिनियन हैं जो सही भी हैं और सबको हर फिल्म पसंद आए ये भी जरूरी नहीं है। लेकिन, मेरी जिंदगी में वो समय ऐसा था जब मेरा ध्यान सिर्फ नेगेटिव चीजों पर ही जाता था। इसके बाद उन्होंने उनकी फिल्म पर क्रिटिक्स के कमेंट शेयर किए।

मैंने नेगेटिव कमेंट्स पर ज्यादा ध्यान देने की गलती की: इमरान

इसके बाद इमरान खान ने फैंस के कमेंट भी शेयर किए जिन्हें उनकी फिल्म बहुत पसंद आई थी। इमरान ने आगे लिखा- मुझे अपनी गलती अब समझ में आई। मुझे जिन चीजों से परेशानी हो रही थी, उस पर मैंने पूरा अटेंशन दिया और जो लोग मुझे प्यार दे रहे थे उनकी तरफ ध्यान नहीं गया। लेकिन, अब मैं ऐसी गलती दोबारा नहीं करूंगा। जिंदगी को देखने का नजरिया बदलने के लिए आप सभी का शुक्रिया!

जीनत अमान की पोस्ट पर कमेंट कर दिया था कमबैक का हिंट

बीते दिनों इमरान खान ने जीनत अमान की स्टोरी पर कमेंट कर कमबैक का हिंट दिया था। हालांकि, इस बारे में इमरान ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनके इस कमेंट को इतने लाइक्स मिलेंगे और ये वायरल हो जाएगा।

उन्होंने लिखा था- मुझे उम्मीद नहीं थी कि आप सभी इतने समय बाद भी मेरी इतनी परवाह करेंगे और मुझे खुद पर यकीन करने की ताकत देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान डायरेक्टर अब्बास टायरवाला की स्पाई एक्शन ड्रामा जाने तू या जाने ना के साथ कमबैक कर सकते हैं। एक्टर ने अब तक इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

आखिरी बार इमरान खान 2015 में फिल्म कट्टी बट्टी में दिखे थे।


 References: Australian pokies that accept payid https://git.arteneo.pl
killingerramiro605@yahoo.com, 26 October 2026

 References: VIP payid pokies australia https://pad.cttue.de/ihtTiCnUS8quP5YuuiHrcg
shelbytebbutt330@yahoo.com, 26 October 2026

 References: Safe payid pokies australia pad.koeln.ccc.de
shadringrose507@bellsouth.net, 26 October 2026

 References: Online pokies payid australia https://www.24propertyinspain.com/user/profile/1550766
claribelfoster874@gmail.com, 26 October 2026

 References: Pokies that take bpay legit bpay pokies australia
gertieclowes800@outlook.com, 26 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *