New Delhi: हेमा मालिनी को रोमांटिक सीन फिल्माने में परहेज नहीं, धर्मेंद्र-शबाना के सीक्वेंस पर बोलीं- स्टोरी के हिसाब से सीन होगा, तो बिल्कुल करूंगी

New Delhi: हेमा मालिनी को रोमांटिक सीन फिल्माने में परहेज नहीं, धर्मेंद्र-शबाना के सीक्वेंस पर बोलीं- स्टोरी के हिसाब से सीन होगा, तो बिल्कुल करूंगी

हेमा मालिनी ने कहा कि उन्हें पर्दे पर रोमांटिक सीन करने में परहेज नहीं है। अगर स्क्रिप्ट की डिमांड होगी तो वो बिल्कुल करेंगी। हेमा मालिनी से धर्मेंद्र और शबाना आजमी के रोमांटिक सीन को लेकर सवाल किया गया था।

धर्मेंद्र और शबाना आजमी का फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में एक रोमांटिक सीन था। यह सीन काफी अनएक्सपेक्टेड था। किसी को अंदाजा नहीं था कि धर्मेंद्र और शबाना इस उम्र में भी इतनी खूबसूरती से इस सीन को अंजाम देंगे। अब हेमा ने भी क्लियर कर दिया है कि ऐसे सीन को फिल्माने के लिए उम्र कोई पैमाना नहीं होता।

सीन रिलेटेबल होगा तो रोमांटिक सीन फिल्माने में कंफर्टेबल हैं हेमा

हेमा मालिनी से सवाल था कि, क्या वो धर्मेंद्र और शबाना आजमी की तरह रोमांटिक सीन करने में कंफर्टेबल हैं। जवाब में हेमा ने कहा- क्यों नहीं करेंगे। बिल्कुल करेंगे। अगर वो सीन रिलेटेबल होगा। फिल्म के साथ कनेक्ट होगा तो मुझे ऐसे सीन करने में कोई दिक्कत नहीं है।

हेमा मालिनी सांसद भी हैं। उन्होंने 2014 के लोक सभा चुनाव में मथुरा संसदीय सीट से जीत दर्ज की थी। 2019 में वे दोबारा इसी सीट से जीत कर संसद पहुंचीं।

धर्मेंद्र को कैमरे के सामने देख कर खुश हैं हेमा

कुछ दिन पहले भी हेमा से धर्मेंद्र के सीक्वेंस पर सवाल पूछा गया था। इसके जवाब में हेमा ने कहा था- मैंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, लेकिन मुझे भरोसा है कि लोगों को यह फिल्म बहुत पसंद आई होगी। मैं धरमजी के लिए बहुत खुश हूं, क्योंकि उन्हें हमेशा से ही कैमरे के सामने रहना पसंद है।

शबाना और धर्मेंद्र ने ऑडियंस को सरप्राइज किया

इस सीन को लेकर धर्मेंद्र से भी सवाल किया गया था। न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र ने कहा- सुना है कि मैंने और शबाना ने पब्लिक को सरप्राइज कर दिया है। हमें इसके लिए सराहा भी गया है।

मुझे लगता है कि लोग फिल्म में इस सीन को एक्सपेक्ट नहीं कर रहे थे, इसलिए इसका इम्पैक्ट काफी गहरा हुआ। आखिरी बार मैंने ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ में नफीसा अली को किस किया था, उसे भी पब्लिक ने स्वीकार किया था


 References: 5 dollar deposit pokies payid same day payout pokies payid
sewelllavonda548@hotmail.com, 26 October 2026

 References: Best bpay pokie sites pokies that accept BPay
blairdalgleish265@yahoo.com, 27 October 2026

 References: Australian online casinos that take MiFinity guzhen0552.cn
anjapetersen276@yahoo.com, 27 October 2026

 References: Newest payid pokies australia https://pad.multiplace.org/pbdh9U1URb2iS4e2tt0sZQ
eriktalbott264@gmail.com, 28 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *