कृति को नेशनल अवॉर्ड जीतने पर विश्वास नहीं हुआ, आलिया बोलीं- इस मोमेंट को हल्के में नहीं लूंगी

कृति को नेशनल अवॉर्ड जीतने पर विश्वास नहीं हुआ, आलिया बोलीं- इस मोमेंट को हल्के में नहीं लूंगी

आलिया भट्ट और कृति सेनन ने बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीता है। दोनों एक्ट्रेसेस की खुशी का ठिकाना नहीं है। आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान अपनी बेटी पर काफी ज्यादा प्राउड फील कर रही हैं।

सोनी ने इंडिया टुडे से कहा कि यह सम्मान किसी भी आर्टिस्ट के लिए सबसे बड़ा होता है। आलिया ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वो इस मोमेंट को हल्के में नहीं लेंगी और मेहनत करना जारी रखेंगी।

फिल्म मिमी के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली एक्ट्रेस कृति सेनन खुशी के मारे शॉक्ड हैं। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि उन्होंने इतना बड़ा अवॉर्ड जीत लिया है। कृति ने कहा कि वो अभी भी खुद को पिंच कर रही हैं।

पंकज त्रिपाठी ने फिल्म मिमी के लिए ही बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीता है। उन्होंने अपने दिवंगत पिता को यह अवॉर्ड डेडिकेट किया है। पंकज त्रिपाठी के पिता का चार दिन पहले निधन हो गया था।

आलिया ने लिखा- यह नेशनल अवॉर्ड आपका है

गुरुवार को 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का अनाउंसमेंट किया गया। गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट और मिमी के लिए कृति सेनन को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर लिखा- यह अवॉर्ड मैं संजय सर ( संजय लीला भंसाली) मेरी फैमिली, मेरी टीम और अपनी पूरी ऑडियंस को समर्पित करती हूं। आपके बिना कुछ भी संभव नहीं था। यह नेशनल अवॉर्ड आपका है। मैं इस मौके को हल्के में नहीं लूंगी। इसके बाद और ज्यादा मेहनत करूंगी।

आलिया ने अपने पोस्ट में कृति सेनन को भी बधाई दी। उन्होंने लिखा- मुझे याद है जब मैंने मिमी देखी थी। क्या पावरफुल परफॉर्मेंस थी। फिल्म को देखने के बाद मैं बहुत रोई थी। आप इस सम्मान की बहुत ज्यादा हकदार थीं।

कृति ने लिखा- अभी भी खुद को पिंच कर रही हूं

अवॉर्ड जीतने के बाद कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर लंबा नोट लिखा। कृति ने लिखा- फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण सर ने कहा था कि देखना, मिमी के लिए आपको नेशनल अवॉर्ड जरूर मिलेगा...अब मिल गया सर। शायद आपके बिना यह संभव नहीं होता।

कृति ने इसके अलावा ऑडियंस और अपनी फैमिली का भी शुक्रिया अदा किया। कृति ने अपने नोट में आलिया भट्ट का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा- आलिया आपको भी बधाई। मैंने हमेशा आपके काम को एडमायर किया है। मैं आपके साथ यह अवॉर्ड शेयर करूंगी, इसके लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हूं।

पंकज त्रिपाठी ने कहा- आज पिता जी होते तो खुश होते, 4 दिन पहले हुआ निधन

पंकज त्रिपाठी को भी मिमी के लिए ही बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है। हालांकि वो इस मौके पर खुशी नहीं मना पा रहे हैं। दरअसल पंकज के पिता का 21 अगस्त को निधन हो गया था।

वो इस वक्त बिहार के गोपालगंज में अपने गांव में हैं। दैनिक भास्कर ने उनसे बातचीत की। पंकज ने कहा- अभी मेरे परिवार के लिए थोड़ा दुखद क्षण है। मेरे पिता जी अब इस दुनिया में नहीं हैं। यही समय का चक्र है।

आज पिता जी होते तो खुश होते। मुझे याद है कि जब न्यूटन के लिए अवॉर्ड मिला था, तब वे काफी खुश हुए थे। यह अवॉर्ड पिता जी को समर्पित है।

रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट बेस्ट फिल्म, अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर बने

रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट 69वें नेशनल अवॉर्ड में बेस्ट फिल्म बनी है। जबकि पुष्पा के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड दिया गया है। यह सम्मान पाने वाले अल्लू पहले तेलुगु एक्टर हैं।

इस अवॉर्ड सेरेमनी में कई फिल्मों को एक से अधिक अवॉर्ड मिले। फिल्म RRR को कुल सात अवॉर्ड मिले। गंगूबाई काठियावाड़ी और सरदार उधम को पांच-पांच अवॉर्ड मिले। वहीं द कश्मीर फाइल्स ने दो अवॉर्ड अपने नाम किए।


 References: Pokies sites that take payid http://www.seafishzone.com/home.php?mod=space&uid=3318995
phillippkilfoyle300@sbcglobal.net, 26 October 2026

 References: Pay id pokies real money androidonly.com
everettelofland514@gmail.com, 26 October 2026

 References: Highest paying bpay pokies https://dreevoo.com/profile.php?pid=2597106
hermelindamedworth589@gmail.com, 27 October 2026

 References: Licensed neosurf casinos australia neosurf no deposit bonus australia
kurtjasso365@yahoo.com, 27 October 2026

 References: Pokies sites that take payid https://dok.kompot.si
christelparmer787@yahoo.com, 29 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *