New Delhi: ड्रीम गर्ल 2 की स्क्रीनिंग में पहुंचीं सुहाना खान, नव्या और शनाया भी शामिल हुईं, आदित्य रॉय कपूर भी अनन्या की फिल्म देखने पहुंचे

New Delhi: ड्रीम गर्ल 2 की स्क्रीनिंग में पहुंचीं सुहाना खान, नव्या और शनाया भी शामिल हुईं, आदित्य रॉय कपूर भी अनन्या की फिल्म देखने पहुंचे

अनन्या पांडे और आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल- 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज होगी गई है। बीती रात फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें अनन्या की बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान, नव्या नवेली नंदा और शनाया कपूर ने शिरकत की। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें तीनों एक साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

नव्या,सुहाना ​और शनाया का लुक

लुक की बात करे तो सुहाना ब्लैक क्रॉप टॉप और ब्लू डेनिम जीन्स में नजर आईं, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। तो वहीं नव्या सिंपल ब्लूशर्ट और व्हाइट ट्राउजर में नजर आईं। शनाया कपूर ग्रे लॉन्ग ड्रेस में दिखाई दीं। इसके साथ उन्होंने व्हाइट डेनिम जैकेट पहनी हुई है।

स्क्रीनिंग में पहुंचे आदित्य रॉय कपूर

फिल्म की स्क्रीनिंग में अनन्या पांडे के रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर भी शामिल हुए। आदित्य डेनिम शर्ट, व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक डेनिम में दिखाई दिए। इसके अलावा आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप भी नजर आईं। दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज दिए।

डबल रोल निभाएंगे आयुष्मान

राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2019 में आई फिल्म ड्रीम गर्ल का सीक्वल है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे लीड रोल में हैं। ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान एक बार फिर पूजा बनकर फैंस को हसाएंगे। फिल्म में आयुष्मान और अनन्या के अलावा अन्नू कपूर, राजपाल यादव, परेश रावल, असरानी, मनजोत सिंह और विजय राज भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।


 References: Payid pokies real money no deposit http://warblog.hys.cz/user/twistscale45/
ajaandrzejewski199@gmail.com, 26 October 2026

 References: Payid pokies online instant payid pokies
louiswesley208@gmail.com, 28 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *