नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का चुनाव सोमवार को किया जाएगा। मेयर सुषमा खर्कवाल ने इसको लेकर बैठक बुलाई है। इस दौरान शहर के विकास के लिए बजट पर चर्चा होगी। हालांकि कोई एजेंडा प्रस्तावित नहीं है।
दरअसल, नगर निगम का बजट प्रशासक काल के दौरान पास किया गया था। ऐसे में अब पार्षद चुने जाने से मांग की जा रही है कि पार्षदों का कोटा बहाल किया जाए। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि चालू वित्तीय वर्ष के लिए पार्षदों का 60 लाख कोटा किए जाने का निर्णय लिया जा सकता है।
कूड़ा और हाउस टैक्स पर होगी चर्चा
इसके अलावा हाउस टैक्स में जीआईएस कंपनी की मनमानी, कूड़ा उठान में ईकोग्रीन की लापरवाही तथा स्ट्रीट लाइट न जलने की शिकायतों पर निर्णय लिए जाएंगे। इसके साथ ही कार्यकारिणी व सदन का उपाध्यक्ष का भी चयन होगा। भाजपा पार्षद रंजीत सिंह व गिरीश गुप्ता का नाम उपाध्यक्ष के लिए चल रहा है।
100 रुपए कर लगाया जा सकता है
नगर निगम एयरपोर्ट पर यात्रा करने वाले यात्रियों पर टैक्स लगा सकता है। इसमें प्रति यात्री करीब 100 रुपए का टैक्स लगाने की बात हो रही है। इसके अलावा निजी उड़ान पर तीन हजार का कर वसूलने का प्रस्ताव तैयार किया है। चार्टर्ड विमान और हेलीकाप्टरों से भी यही शुल्क वसूला जाएगा। उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 172 (ग) के तहत यह कर वसूला जाएगा। प्रस्ताव में कहा गया है कि चौधरी चरण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अदाणी ग्रुप द्वारा संचालित है। हालांकि नगर निगम की कार्यकारिणी में पहले भी यही प्रस्ताव पास किया गया था, लेकिन शासन को न भेजे जाने से कर वसूली का आदेश लागू का नहीं हो पाया था। अब नगर निगम रहा फिर से इस प्रस्ताव को कार्यकारिणी औ समिति की बैठक में लाकर उसे के मंजूरी देगा और फिर नगर निगम हुई सदन से मुहर लगने के बाद उसे हो शासन को भी भेजा जाएगा।
आवारा कुत्तों का भी उठेगा मामला
खतरनाक हो गए आवारा कुत्तों प्रस्ताव भी कार्यकारिणी में जा सकता है। बताया जा रहा है कि ऐसे हमलावर कुत्तों को चिह्नित करने की कार्ययोजना बनेगी। दरअसल आवारा कुत्तों को पकड़कर फिर से उसी जगह पर छोड़ दिए जाने से लोगों की परेशानी कम नहीं हो।