Agra: ओडिशा में रेल हादसे के चलते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यक्रम निरस्त, सभी प्रोग्राम कैंसिल

Agra: ओडिशा में रेल हादसे के चलते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यक्रम निरस्त, सभी प्रोग्राम कैंसिल

ओडिशा में हुए रेल हादसे के चलते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने आगरा में होने वाला कार्यक्रम निरस्त कर दिया है। उन्हें शनिवार दोपहर को भाजपा के महासंपर्क अभियान के तहत टिफिन पर चर्चा की शुरुआत आगरा से करनी थी। इसके लिए भाजपा के पदाधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली थीं।

मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर 30 मई से 30 जून तक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें सबसे अहम कार्यक्रम टिफिन चर्चा है। आगरा में तीन जून से इस अभियान की शुरुआत होनी थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा को दोपहर साढ़े 12 बजे दयालबाग के जतिन रिसोर्ट में आना था। मगर, ओडिशा में हुए रेल हादसे के चलते जेपी नड्‌डा ने अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। उन्होंने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। उन्होंने रेल हादसे पर दुख जताया है।

रात तक जुटे रहे कार्यकर्ता

राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को देखते हुए भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रात तक तैयारियों में जुटे रहे। कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले रोड पर झंडे बैनर लगाए जाते रहे।


 krtixh
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *