UP: 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 42°C के साथ प्रयागराज सबसे गर्म

UP: 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 42°C के साथ प्रयागराज सबसे गर्म

यूपी के पश्चिमी जिलों में जहां शनिवार को आंधी-बारिश के आसार बने हुए हैं। वहीं, पूर्वांचल और बुंदेलखंड के जिलों में नौतपा के असर से पारा 45°C के पार पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने शनिवार को 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, पिछले 24 घंटे में सिर्फ कानपुर देहात और सहारनपुर में हल्की बारिश हुई।

पूर्वांचल और बुंदेलखंड के जिलों में नौतपा ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रयागराज शुक्रवार को 42°C के साथ यूपी का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं, नजीबाबाद की रात 20.6°C के साथ सबसे ठंडी दर्ज की हुई है। उधर, लखनऊ के मौसम की बात करें तो बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 3 जून को आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

कल यानी 4 से 7 जून तक फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, 4 से 7 जून तक पूर्वांचल और बुंदेलखंड के कुछ शहरों में बारिश हो सकती है। शनिवार तक यहां भीषण गर्मी पड़ेगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अभी प्री-मानसून एक्टिविटी के आसार नहीं हैं। वहीं, पश्चिम यूपी में गर्मी का असर नहीं दिख रहा है। पिछले 24 घंटे में आगरा, अलीगढ़, इटावा, बरेली, बांदा, बलिया, बिजनौर का तापमान सामान्य से 6°C कम रिकॉर्ड किया गया।

इन 12 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, औरैया और जालौन में आंधी-बारिश की आसार हैं।

पूर्वांचल में हल्के बादलों की आवाजाही रहेगी

कानपुर की CSA यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, 5 जून तक दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने की उम्मीद है। इसके प्रभाव से 6 जून तक उसी क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है। इसके चलते यूपी में फिर से बारिश की संभावना होगी। वहीं पूर्वांचल में हल्के बादलों की आवाजाही अगले 5 दिनों तक बनी रहेगी। हालांकि, इससे पारे पर ज्यादा असर नहीं होगा।

यूपी के 10 शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

आगरा 38.0°C 24.5°C

अलीगढ़ 35.4°C 23.6°C

बरेली 36.1°C 21.7°C

गाजियाबाद 33.9°C 23.0°C

गोरखपुर 39.9°C 27.0°C

कानपुर 38.0°C 23.6°C

लखनऊ 38.0°C 25.3°C

मेरठ 34.5°C 22.2°C

प्रयागराज 42.0°C 25.2°C

वाराणसी 41.0°C 25.0°C

चलिए अब आपको इस साल के मानसून का हाल बताते हैं...

यूपी में मानसून इस बार 20 से 25 दिन लेट होने का अनुमान है। प्रदेश में 10 से 15 जुलाई यानी जुलाई के सेकंड वीक के बीच मानसून आ सकता है। यह पिछले 12 सालों में सबसे लेट मानसून की एंट्री होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, राहत की बात यह है कि भले ही मानसून लेट आए। लेकिन, बरसने में कोताही नहीं करेगा। अनुमान है कि यूपी में 98% औसत बारिश होगी। पूर्वी हिस्से में इस बार सामान्य से ज्यादा यानी 106% बारिश का अनुमान है। मानसून से पहले मई महीने में यूपी में सामान्य 31.8 मिमी की जगह 72.6 मिमी यानी 128% ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई।

लखनऊ के मौसम विज्ञानी डॉ. सुशील द्विवेदी ने बताया, केरल में 3 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून आना था। अब 6 जून तक दस्तक देने की संभावना है। मानसून सामान्य तौर पर केरल के बाद महाराष्ट्र और फिर उत्तर भारत की ओर बढ़ता है। अगर मौसमी चक्र बीच में बनते हैं, तो यह मानसून का रूट बिगाड़ सकते हैं। इस बार मई-जून में ऐसे मौसमी चक्र बने हैं। जिसने देशभर के मौसम में बदलाव किया है। ऐसे में मानसून के भटकाव की आशंका है।


 4o7fmk
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *