BJP मदरसों में भी करेगी जनसंपर्क, 900 मदरसों में होगा योग दिवस

BJP मदरसों में भी करेगी जनसंपर्क, 900 मदरसों में होगा योग दिवस

भारतीय जनता पार्टी ने जनसंपर्क महा अभियान की शुरुआत कर दी है इस अभियान के तहत उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पूरे उत्तर प्रदेश में 21 जून को योग दिवस के अवसर पर मदरसों में भी जनसंपर्क अभियान चलाया जाए।

प्रदेशभर के 900 मदरसों पर होगा अभियान

भारतीय जनता पार्टी का मुस्लिम मोर्चा जनसंपर्क महा अभियान के तहत 400 कार्यक्रम प्रमुखों के साथ उत्तर प्रदेश के 900 मदरसों में योग के कार्यक्रम करेगा। इस कार्यक्रम के दौरान बीजेपी मुस्लिम मोर्चा, सूफी विचारधारा के लोगों के साथ मदरसों में जाएंगे और संवाद स्थापित करेंगे।

80 लोकसभा सीटों पर जीत पाने के लिए चल रहा अभियान

देश में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। बीजेपी के लिए उत्तर प्रदेश काफी महत्वपूर्ण है। इस बार जनसंपर्क महा अभियान में बीजेपी अपनी पूरी ताकत होगी और टारगेट 80 को पूरा करेगी।

30 जून तक चलेगा जनसंपर्क महा अभियान

1 महीने तक चलने वाले बीजेपी के जनसंपर्क महा अभियान की शुरुआत 30 मई को हो चुकी है जो की 30 जून तक चलेगा। जनसंपर्क के इस महाअभियान में बीजेपी के सांसद विधायक पदाधिकारी, उत्तर प्रदेश के मंत्री समेत केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे।

बीजेपी से कौन कौन होगा जनसंपर्क महा अभियान में शामिल

जनसंपर्क महाअभियान को उत्तर प्रदेश में वृहद स्तर पर चलाने के लिए केंद्रीय मंत्रियों और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही बीजेपी की सातों मोर्चा, क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सांसद, विधायक, कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष, अभियान के जिला समन्वयक, मीडिया, आईटी और सोशल मीडिया के पदाधिकारियों को इस अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।


 smpm0e
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *