UP: 24 शहरों में आंधी-बारिश का अलर्ट; यूपी में अभी भी दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, 40.8°C के साथ फर्रुखाबाद सबसे गर्म शहर

UP: 24 शहरों में आंधी-बारिश का अलर्ट; यूपी में अभी भी दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, 40.8°C के साथ फर्रुखाबाद सबसे गर्म शहर

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी बरकरार है। मौसम केन्द्र लखनऊ‚ ने सोमवार के मौसम के लिए चेतावनी जारी कर कहा है कि लखनऊ में एक-दो बार गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है‚ जबकि पश्चिमी व पूर्वी जिलों में 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने तथा गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। उधर‚ मौसम के खास जानकारों का कहना है कि मंगलवार से मौसम में भारी बदलाव होगा। जून का आगाज प्रचंड़ धूप से होगा।

हालांकि‚ सोमवार को सोमवार पश्चिमी यूपी में ओले भी गिरे तो इक्का दुक्का स्थानों पर बूंदाबांदी की खबर है‚ लेकिन दिन के तापमान में 10.8 डिग्री तक और रात के तापमान में 5.9 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हुई। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान अयोध्या का 20 डिग्री न्यूनतम रिकॉर्ड किया गया है। तो फर्रुखाबाद (फतेहगढ़) 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

पश्चिम के बाद पूर्वांचल में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश के बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, अमरोहा, जौनपुर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, संत रविदास नगर और वाराणसी समेत 24 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी के प्रमुख जिलों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

आगरा 37.2°C 24.7°C

अलीगढ़ 34.8°C 24.6°C

बरेली 36.3°C 22.1°C

गोरखपुर 38.1°C 25.6°C

झांसी 37.1°C 22.4°C

कानपुर 38.0°C 24.0°C

लखनऊ 37.3°C 23.7°C

मेरठ 34.7°C 23.1°C

प्रयागराज 40.4°C 23.6°C

वाराणसी 39.8°C 25.2°C


 3ttj97
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *