UP: 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, गाजियाबाद, कानपुर-मथुरा में छाए बादल, 2 दिन रहेगा साइक्लोन मोका का असर

UP: 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, गाजियाबाद, कानपुर-मथुरा में छाए बादल, 2 दिन रहेगा साइक्लोन मोका का असर

यूपी में मौसम एक बार फिर करवट लेने लगा है। साइक्लोन मोका का वेस्ट यूपी में 48 घंटे तक असर रह सकता है। इसको लेकर मौसम विभाग ने 27 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया है। आसमानी बिजली भी गिर सकती है। मंगलवार सुबह गाजियाबाद में धूल भरी हवाएं चली। इससे दिन में अंधेरा जैसा छा गया।

मथुरा, आगरा और फिरोजाबाद के साथ ही बुंदेलखंड के ललितपुर, झांसी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, इलाहाबाद, मिर्जापुर और सोनभद्र में आंधी के साथ तेज बारिश के आसार हैं। इसके अलावा यूपी के अन्य जिलों में तेज धूप के साथ आसमान साफ रहेगा। तापमान में 2-3 °C की कमी आ सकती है।

गाजियाबाद-नोएडा में धूल भरा मौसम

दिल्ली-NCR के शहरों में आज सुबह से आसमान में धूल का गुबार छाया हुआ है। इस वजह से हवा में मिट्टी के कण बढ़ गए हैं। लोगों को इससे खासी दिक्कतें हो रही हैं। डॉ. प्रदीप यादव बताते हैं कि इस तरह के मौसम में सांस रोगियों को परेशानी हो सकती है। वे मास्क लगाकर ही बाहर निकले है।

IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ 17 मई से शुरू होगा। इसके प्रभाव से 18 मई को बारिश की संभावना है। उच्च नमी और गर्मी जैसी स्थानीय परिस्थितियों के कारण आज भी कुछ इलाकों में बारिश की 50 फीसदी संभावना है।

अयोध्या में हल्के बादल छाए

अयोध्या में एक बार फिर मौसम बदला हुआ है। सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली है। बीते 2 दिनों से अयोध्या और आसपास के जनपदों में उमस भरी गर्मी और तेज धूप ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी थीं।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ अमरनाथ मिश्र के अनुसार, आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। पूर्वी हवा के सामान्य गति से चलने की संभावना है।

मथुरा में खुशनुमा है मौसम

मथुरा में सुबह से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। सुबह का तापमान 29°C दर्ज हुआ। काले बादल छाए हुए हैं। बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो सोमवार को तेज धूप के कारण सड़कें सुनसान थीं। सोमवार को तापमान 39°C तक पहुंच गया था।

कई जिलों में सोमवार को बदला था मौसम

सोमवार की बात करें, तो आगरा में हल्की बारिश हुई। कानपुर में काले घने बादल छाए रहे। वहीं, कई जिलों में आंधी भी चली। मौसम विभाग की मानें, तो मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मई की शुरुआत आंधी-पानी के साथ हुई थी। 7 दिन पहले तक यूपी के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। ओले भी गिरे।

रात के तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी

CSA यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया, अगले 5 दिनों तक हल्के बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। हालांकि बादलों की वजह से रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। यूपी में अभी रात का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है।

यूपी में मथुरा रहा सबसे गर्म

यूपी में बीते 24 घंटे की बात करें, तो मथुरा-वृंदावन में अधिकतम तापमान 44 डिग्री को पार कर गया। वहीं चित्रकूट की रात सबसे गर्म रही। यहां का न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आगरा, इटावा, झांसी और कानपुर में भी तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।

इन जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट

बागपत, बरेली, बदायूं, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, अमरोहा, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़, सहारनपुर, अलीगढ़, हाथरस, मुजफ्फरनगर, रामपुर, शाहजहांपुर, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, शामली, बिजनौर, नजीबाबाद , फर्रुखाबाद, इटावा और औरैया।​​​​​​

यूपी के प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

आगरा 43.0°C 26.5°C

अलीगढ़ 40.4°C 26.2°C

बरेली 38.7°C 23.4°C

गोरखपुर 38.3°C 23.4°C

झांसी 43.8°C 27.1°C

कानपुर 41.6°C 27.4°C

लखनऊ 39.8°C 26.6°C

मेरठ 39.1°C 26.1°C

प्रयागराज 42.8°C 26.4°C

वाराणसी 39.6°C 26.3°C


 c2ej4z
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *