New Delhi: Manipur के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने दिल्ली में अमित शाह, जे पी नड्डा से मुलाकात की

New Delhi: Manipur के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने दिल्ली में अमित शाह, जे पी नड्डा से मुलाकात की

नयी दिल्ली: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने चार कैबिनेट मंत्रियों और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शारदा देवी के साथ रविवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। राज्य के मंत्री और सरकार के प्रवक्ता सपम रंजन सिंह ने पीटीआई-को यह जानकारी दी। यह बैठक ऐसे समय हुई जब कुछ दिन पहले ही मणिपुर में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी, जिसमें 60 से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी। बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मौजूद रहे। सपम रंजन सिंह ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री, उनके चार कैबिनेट मंत्रियों और भाजपा की प्रदेश इकाई की प्रमुख ने केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात की।’’

उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि बैठक में किन मुद्दों को लेकर चर्चा हुई, लेकिन कहा कि मुख्यमंत्री अपनी दिल्ली यात्रा के बारे में पत्रकारों को जानकारी देने के लिए सोमवार सुबह इंफाल में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री आज रात मणिपुर लौट रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों को बैठक के लिए दिल्ली बुलाया गया था।


 yp7jbe
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *