Election Results: जालंधर में AAP आगे, Azam Khan के गढ़ में सपा को लीड, जानें क्या कह रहे हैं उपचुनाव के रूझान

Election Results: जालंधर में AAP आगे, Azam Khan के गढ़ में सपा को लीड, जानें क्या कह रहे हैं उपचुनाव के रूझान

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। लेकिन कर्नाटक के अलावा कुछ उपचुनाव के भी नतीजे सामने आ रहे हैं। देश के अलग-अलग राज्यों की 4 विधानसभा सीटों पर 10 मई को वोट डाले गए थे। इसके अलावा जालंधर लोकसभा सीट पर भी 10 मई को वोटिंग हुई थी। 10 मई को हुए इस चुनाव के लिए आज मतों की गिनती जारी है। जालंधर लोकसभा सीट पर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी ने यहां से सुशील कुमार रिंकू को अपना प्रत्याशी बनाया था। सुशील कुमार रिंकू कांग्रेस की कमलजीत कौर चौधरी से आगे चल रही है। जालंधर से भाजपा ने भी अपना उम्मीदवार उतारा था। हालांकि वह काफी पीछे हैं।

दूसरी ओर सबकी निगाहें उत्तर प्रदेश की 2 सीटें छानबे और स्वार पर भी है। स्वार रामपुर में आता है और इसे आजम खान का गढ़ माना जाता है। यहां से आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम विधायक थे। लेकिन उनकी सदस्यता चली गई जिसके बाद यहां चुनाव हो रहे हैं। जहां से फिलहाल समाजवादी पार्टी लीड कर रही है। यहां एनडीए की ओर से अपना दल ने अपना प्रत्याशी उतारा है। मिर्जापुर की छानबे सीट की बात करें तो यह अपना दल का गढ़ माना जाता है। अपना दल के विधायक राहुल प्रकाश कोल के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। लेकिन यहां समाजवादी पार्टी ने बढ़त बना रखी है। जहां स्वार सीट समाजवादी पार्टी के लिए प्रतिष्ठा है तो वही छानबे सीट अपना दल के लिए। 

स्वार सीट सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को एक मामले में सजा सुनाये जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द होने के चलते रिक्त हुई है जबकि छानबे सीट भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के विधायक राहुल कोल के निधन की वजह से खाली हुई है। उपचुनाव में सत्ताधारी गठबंधन और विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है। उड़ीसा के झाड़सुगुड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था यहां बीजू जनता दल की दीपावली दास आगे चल रही है। भाजपा ने यहां से तिल धर त्रिपाठी को चुनावी मैदान में उतारा था।


 qcqahf
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *