CBSE BOARD 12वीं में 87.33% बच्चे पास, लखनऊ में आयुषी रही टॉप स्कोरर, लड़को में दिलप्रीत ने मारी बाजी

CBSE BOARD 12वीं में 87.33% बच्चे पास, लखनऊ में आयुषी रही टॉप स्कोरर, लड़को में दिलप्रीत ने मारी बाजी

CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने शुक्रवार को रिजल्ट जारी करते हुए बताया कि इस साल परीक्षा में शामिल होने वाले 87.33% बच्चे पास हुए हैं। CBSE ने तय किया है कि इस साल रिजल्ट के साथ स्टूडेंट्स की फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन की जानकारी नहीं देगा। बेवजह के कॉम्पिटिशन से स्टूडेंट्स को बचाने के लिए इस साल मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं की जा रही है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ के LPS की आयुषी चौहान ने 98.6% मार्क्स के साथ शहर की टॉप स्कोरर रही। वही, दिलप्रीत सिंह ने 97.8% मार्क्स हासिल कर छात्रों में सबसे आगे रहे।

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार को 12वीं का रिजल्ट जारी किया। इस साल कुल 87.33% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इनमें से 90.68% लड़कियां और 84.67% लड़के हैं। लड़कियां, लड़कों के मुकाबले 6.01% आगे रहीं। त्रिवेंद्रम रीजन 99.91 पास परसेंटेज के साथ टॉप पर है। 98.64% के साथ बेंगलुरु दूसरी, 97.40% के साथ चेन्नई तीसरी, 93.24% के साथ दिल्ली वेस्ट चौथी और 91.84% के साथ पांचवी पोजिशन पर है


 h4brue
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *