गांव में घुसा तेंदुआ , कइयों को किया घायल

गांव में घुसा तेंदुआ , कइयों को किया घायल

हरदोई के साण्डी थाना क्षेत्र के मुरौली कठेरिया गांव में तेंदुए की आमद होने और उसके बाद उसके हमले से करीब 7 लोगों के घायल होने से दहशत फैल गई है।तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर है पुलिस भी लगातार ग्रामीणों से सावधान रहने की अपील कर रही है।

बताया जाता है कि मुरौली कठेरिया गांव निवासी रामू कुशवाहा गुरुवार की शाम को गांव के बाहर बैठा हुआ था। जहां पर गोविंद चारा काट रहा था। इसी बीच तेंदुए ने उसके ऊपर हमला कर दिया। जिससे रामू कुशवाहा और गोविंद ज़ख्मी हो गए। किसी तरह से दोनों ने अपने आप को बचाया उसके बाद गांव के लोगों को जानकारी हुई जिससे लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसके बाद तेंदुए ने रामस्वरूप की पत्नी रामलड़ैती की झोपड़ी में घुस गया जहां से उसे खदेड़ने के लिए लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ के बीच उसने करीब एक दर्जन लोगों पर हमला बोलते हुए उन्हें ज़ख्मी कर दिया जिनमें भगवान शरण पुत्र रामभजन, राखी यादव पुत्री अनिल यादव, रामबाबू पुत्र मिहीलाल, ऊषा पत्नी सुरेंद्र शामिल हैं। इतने लोगों के ऊपर हमला करने के बाद वह आबादी की तरफ बढ़ गया।लोगों में तेंदुए को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए हैं और किसी तरह से तेंदुए को आबादी से दूर करने की कोशिश की जा रही है

वही इस मामले में DFO हरदोई शशिकांत अमरेशने बताया कि सूचना मिली थी ग्राम मुरौली कठेरिया में कोई तेंदुआ आ गया है जिसने किसी को घायल कर दिया है जब वहां पहुंचा तो 6 लोगों को घायल कर चुका था और उनको उपचार के लिए भेज दिया गया था कहा सुबह पिंजड़ा लगा दिया जाएगा और पिंजड़ा मंगवाया जा रहा है वहां हरपालपुर रेंज का स्टाफ लगा दिया गया है वह 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे।



 p4gur9
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *