हरदोई में महिला के ब्लाइंड मर्डर का हुआ खुलासा , महिला के शादी से इनकार करने पर रिश्तेदार ने ही कर दी थी गला घोट कर हत्या आरोपी गिरफ्तार

हरदोई में महिला के ब्लाइंड मर्डर का हुआ खुलासा , महिला के शादी से इनकार करने पर रिश्तेदार ने ही कर दी थी गला घोट कर हत्या आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की पुलिस ने लगभग 45 साल की विधवा महिला के कत्ल की गुत्थी को समझाते हुए उसी के पड़ोस में रहने वाले महिला के करीबी रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है।  जिसने विधवा महिला से शादी करने की पेशकश की थी लेकिन जब महिला ने शादी करने से इनकार कर दिया तो जंगल में महिला की धोती से ही उसका गला घोट दिया था और फरार हो गया।  महिला की हत्या का मामला अज्ञात हत्यारे के खिलाफ दर्ज किया गया था। पुलिस  महिला के कत्ल के आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई करने में जुटी हुई

हरदोई की कासिमपुर थाना पुलिस और स्वाट टीम के पहले में खड़े एक युवक का नाम प्रेम कुमार है जो इसी थाने के काजीपुर गांव का रहने वाला है।  36 साल के अविवाहित प्रेम कुमार को पुलिस ने 45 साल की विधवा महिला सोनी के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार किया है।  सोनी का शव 13 फरवरी को काजीपुर गांव के जंगल में पड़ा मिला था।  पोस्टमार्टम में महिला की साड़ी से गला घोटकर हत्या की पुष्टि हुई थी लेकिन महिला या उसके परिवार की किसी से दुश्मनी नहीं थी जिसके बाद अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।  ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी को सुलझाने के लिए कासिमपुर थाना पुलिस के अलावा स्वाट ,एसओजी और सर्विलांस की टीम को लगाया गया था जो महिला के कत्ल की गुत्थी सुलझाने और अज्ञात हत्यारे की तलाश में जुटी हुई थी।

इसी दौरान पुलिस को जानकारी लगी की मृतक महिला से उसके पड़ोस का रहने वाला प्रेम शादी करने का दबाव बना रहा था और उसे धमका भी चूका है।  इस जानकारी के बाद पुलिस ने प्रेम को हिरासत में लेकर जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने महिला के कत्ल के राज से पर्दा उठा दिया। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया वह अविवाहित था इसी के चलते वह मृतका सोनी से शादी करना चाह रहा था उसने कई बार मृतक महिला से शादी करने को कहा लेकिन महिला तैयार नहीं थी।  पुलिस के मुताबिक जब 12 फ़रवरी की शाम महिला लकड़ी वगैरा लेने जंगल में गई थी पीछे से आरोपी प्रेम भी मौके पर पहुंच गया और उसने महिला से शादी करने का दबाव बनाया लेकिन महिला ने इनकार कर दिया तो आरोपी ने उसी की साड़ी से उसका गला घोट दिया और हत्या करने के बाद शव को वही डाल कर गांव वापस आ गया।  पुलिस आरोपी हत्यारे को जेल भेजने की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।



Leave a Reply

Required fields are marked *