New Delhi: Salman Khan की फिल्म कितने घंटे की है? किसी का भाई किसी की जान को CBFC ने कौन सा सर्टिफिकेट दिया

New Delhi: Salman Khan की फिल्म कितने घंटे की है? किसी का भाई किसी की जान को CBFC ने कौन सा सर्टिफिकेट दिया

Salman Khan Movie Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार सलमान खान फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से एक बार फिर फैंस को ईदी देने के लिए तैयार हैं. दो दिन बाद यानी 21 अप्रैल को सलमान की ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाली है. फिल्म की रिलीज़ से पहले ही इसको लेकर हर ओर बज़ देखा जा रहा है. इस बीच हम आपको फिल्म से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां देने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता हो.

सलमान खान की इस फिल्म का इंतज़ार फैंस को लंबे वक्त से है. इस फिल्म में पहली बार सलमान एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ स्क्रीन पर नज़र आने वाले हैं. फिल्म में साउथ के स्टार वेंटकेश दग्गुबाती भी अहम रोल में हैं. किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर काफी पसंद किया गया है.

कितने घंटे की है ‘किसी का भाई किसी की जान’?

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान 144 मिनट 25 सेकंड लंबी है यानी दो घंटे 24 मिनट और 25 सेकंड की. फिल्म को रिलीज़ से पहले सर्टिफिकेशन की ज़रूरत पड़ती है. ऐसे में सलमान खान की इस फिल्म को सेंसर बोर्ड की ओर से यूए (UA) सर्टिफिकेट दिया गया है.

UA सर्टिफिकेट देने का मतलब क्या?

AU सर्टिफिकेट का मतलब ये होता है कि 12 साल से कम उम्र के बच्चों को सलाह दी जाती है कि वो अपने पैरेंट्स या किसी एडल्ट के साथ ही थिएटर में ये फिल्म देखेंगे. हालांकि ये यूए सर्टिफिकेट वाली फिल्मों में वायलेंट एक्शन सीन्स और थोड़ी बहुत न्यूडिटी की मंज़ूरी होती है.

सलमान खान की इस फिल्म को देश और विदेश में रिलीज़ किया जाना है. हालांकि ये कितने स्क्रीन्स पर रिलीज़ की जाएगी इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि ये बड़े बजट की फिल्म है तो ये देशभर के सिनेमाघरों में ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज़ की जाएगी.


 References: Progressive slots https://omnimed.ru/bitrix/rk.php?goto=https://de.trustpilot.com/review/truehustlerz.de
fideliamackillop462@hotmail.it, 02 July 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *