West Bengal: लड़की को देखने आए युवक के साथ तीन बच्चों की माँ फरार हुई, ढूंढ़ने में जुटी पुलिस

West Bengal: लड़की को देखने आए युवक के साथ तीन बच्चों की माँ फरार हुई, ढूंढ़ने में जुटी पुलिस

पश्चिम बंगाल के मालदा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। दरअसल, एक युवक अपनी शादी के लिए मालदा में लड़की देखने गया था। लड़का जब लड़की के घर पहुंचा तो उसे वह पसंद नहीं आई। इस दौरान उसकी नजर लड़की की माँ पर पड़ी, जो उसकी खातिरदारी करने में लगी हुई थी। लड़की की माँ को देखते ही लड़के को वह पसंद आ गयी। यह बात सिर्फ पसंद तक सिमित नहीं रही बल्कि लड़का उस महिला को लेकर भाग गया। दोनों के घर से भाग जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। महिला के पति ने थाने में जाकर घटना की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

यह घटना 25 मार्च की बताई जा रही है, जो मालदा के गजोल थाना क्षेत्र करकच पंचायत के इचाहार गांव में घटित हुई है। महिला के घर से भागने के बाद उसके पति ने उसकी कई जगह पर तलाश की। महिला का कहीं भी नहीं पता चलने के बाद उसने पुलिस थाने जाकर उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। परिजनों का कहना है कि महिला अपनी बेटी को देखने आए युवक के साथ फरार हो गयी है। वहीं पुलिस ने कहा है कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला को ढूंढ़ने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।


 40dyal
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *