कलाक्षेत्र का नृत्य शिक्षक यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार

कलाक्षेत्र का नृत्य शिक्षक यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार

चेन्नई: कलाक्षेत्र फाउंडेशन के रुक्मिणी देवी कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स के एक नृत्य प्रोफेसर को यौन उत्पीड़न के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी है। चेन्नई पुलिस ने कॉलेज के संकाय सदस्य हरि पद्मन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक शिकायत पर उसके खिलाफ पहले भारतीय दंड संहिता की धारा 354ए (यौन उत्पीड़न) और 509 (महिला की शील भंग करने के इरादे से किसी कृत्य को अंजाम देना) के साथ-साथ कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम की धारा चार के तहत मामला दर्ज किया था।

वह प्रतिष्ठित संस्थान में यौन उत्पीड़न के आरोपी चार संकाय सदस्यों में से एक है। पुलिस ने कहा कि तमिलनाडु पुलिस की एक टीम पद्मन के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में गवाहों के बयान दर्ज करने के लिए दो अप्रैल को केरल गई थी


 m9dypv
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *