Maharastra: राज ठाकरे के अल्टीमेटम के बाद बुल्डोजर एक्शन, तोड़ी गई मुंबई की अवैध दरगाह

Maharastra: राज ठाकरे के अल्टीमेटम के बाद बुल्डोजर एक्शन, तोड़ी गई मुंबई की अवैध दरगाह

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने अपनी गुड़ी पड़वा संबोधन में एक क्लिप चलाते हुए दावा किया कि मुंबई में माहिम तट पर एख अवैध दरगाह बन गई है। राज ठाकरे ने इसके साथ ही अपने अंदाज में चेतावनी देते हुए कहा कि ये किसकी दरगाह है? क्या ये मछली की है? ये दो साल पहले नहीं थी। अगर अवैध निर्माण को तुरंत ही नहीं गिराया गया तो हम उसी स्थान पर एक विशाल गणपति मंदिर का निर्माण करेंगे। मनसे के आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा साझा किया गया था। महाराष्ट्र सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि माहिम में समुद्र में एक नया हाजी अली निर्माणाधीन था।

बाद में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने गुरुवार को शहर के माहिम क्षेत्र में एक दरगाह को ध्वस्त कर दिया। माहिम क्रीक स्थित दरगाह को गुरुवार सुबह भारी पुलिस बल के बीच बुलडोजर से गिरा दिया गया। मलबे को साइट से साफ किया गया और ट्रकों में भरकर ले जाया गया। वीडियो पर कार्रवाई करते हुए नगर कलेक्टर ने मौके का निरीक्षण करने और अतिक्रमण हटाने के लिए छह सदस्यीय टीम का गठन किया।

Leave a Reply

Required fields are marked *