अखिलेश सारस की दोस्ती पर बोले- मैं मिला तो छीन लिया: BJP वाले सारस को कैद कर रहे, आजम इसलिए परेशान क्योंकि वो समाजवादी

अखिलेश सारस की दोस्ती पर बोले- मैं मिला तो छीन लिया: BJP वाले सारस को कैद कर रहे, आजम इसलिए परेशान क्योंकि वो समाजवादी

अमेठी में सारस और आरिफ की दोस्ती सुर्खियों में आने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव मिलने पहुंचे थे। अब वन विभाग ने सारस को समसपुर पक्षी विहार रायबरेली भेज दिया है। इस पर अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, मेरे मिलने के बाद BJP वालों ने सारस को छीन लिया।

सारस का संरक्षण केंद्र इटावा में बन रहा था। वो भी BJP वाले छीन ले गए। पर्यावरण के लिए बीजेपी वाले कुछ नहीं करेंगे। ये लोग सारस को कैद कर रहे हैं। जो मुख्यमंत्री सदन में झूठ बोलते हो, उनसे क्या उम्मीद करें कि सारस को खुला छोड़ देंगे।

हम अधिकारियों से कह रहे मन भर लो

अखिलेश ने कहा, आजम खान का परिवार इसलिए परेशान है। क्योंकि वो समाजवादी हैं। हम अधिकारियों से कहेंगे कि मन भर लो। लेकिन इसका क्या संदेश जा रहा है। जो लोग डेमोक्रेसी की बात करते हैं, ये लोग संविधान को खत्म करने का काम कर रहे हैं। गोमती में देखिए, कैसे नाले गिर रहे हैं। गंगा एक्शन प्लान- 1 या 2। आपको यही फॉलो करना होगा। ये तभी होगा जब एक भी नाला यहां न गिरे।

बीजेपी वाले गमला चोरी कर ले गए

अखिलेश ने कहा, इन्वेस्टमेंट मीट में पेड़ नहीं लगाया। जो पेड़ लगाए, वो गमले बीजेपी के लोग चोरी कर ले गए। जब से इनकी सरकार आई है। इन्होंने पेड़ कटवाए हैं। हमने एक हजार एकड़ में पेड़ लगवाए थे। 1.36 लाख पेड़ लगाए थे। ये पेड़ मैंने और नेताजी ने लगाए थे। आप इटावा लायन सफारी के सामने ये पेड़ देख सकते हैं।

ये किसान के दुश्मन है। क्या किसी किसान का आलू खरीदा इन्होंने। प्राइवेट कंपनियों को गेहूं खरीदवा रहे है, क्योंकि कल इनको मुनाफा लेना है। ये आम आदमी के दुश्मन हैं। किसानों के दुश्मन हैं। सदन में कहते हैं कि 1 हजार से आलू खरीदेंगे।

प्रेस कान्फ्रेंस से पहले अखिलेश ने ट्वीट किया। पूछा, देखना ये है कि राष्ट्रीय पक्षी मोर को दाना खिलाने वालों से स्वतंत्र करने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है।


 zew39r
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *