New Delhi: हिंदुत्व को झूठा बताने पर अरेस्ट हुए कन्नड़ एक्टर चेतन; ट्वीट कर लिखा- बाबरी मस्जिद की जगह पर नहीं हुआ भगवान राम का जन्म

New Delhi: हिंदुत्व को झूठा बताने पर अरेस्ट हुए कन्नड़ एक्टर चेतन; ट्वीट कर लिखा- बाबरी मस्जिद की जगह पर नहीं हुआ भगवान राम का जन्म

कन्नड़ एक्टर चेतन कुमार को बेंगलुरु पुलिस ने ‘हिंदुत्व’ पर किए ट्वीट के लिए अरेस्ट कर लिया है। हाल ही में चेतन अहिंसा ने ट्वीट किया कि हिंदुत्व का आधार सिर्फ झूठ है। उन्होंने लिखा कि सावरकर की ये थ्योरी कि रावण को हराकर भगवान राम के अयोध्या लौटेने के बाद ही भारत को एक देश के तौर पर पहचान मिली, ये सरासर झूठ है।

IPC सेक्शन 295 ए, 505 बी के तहत दर्ज हुआ केस

टीवी9 कन्नड़ के मुताबिक चेतन के ट्वीट पर शिकायत मिलने के बाद बेंगलुरु में शेषाद्रीपुरम पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। चेतन के खिलाफ हिंदुत्व की भावना को चोट पहुंचाने और हिंदुत्व की बेइज्जती करने के लिए आईपीसी के सेक्शन 295 ए और 505 बी के तहत केस दर्ज किया गया है।

20 मार्च को चेतन कुमार ने ट्वीटर पर न सिर्फ हिंदुत्व को झूठा बताया बल्कि ये भी लिखा कि बाबरी मस्जिद की जगह पर राम जन्मभूमि नहीं है और हिंदुत्व के झूठ को हम सच से हरा सकते हैं।

इसी तरह 2023 में ये क्लेम की उरीगौड़ा और नंजेगौड़ा टीपू के खूनी हैं ये भी झूठ है।

बजरंग दल के मेंबर ने की FIR

इसके बाद बजरंग दल के शिवकुमार ने चेतन के खिलाफ FIR दर्ज कराई। आज लोकल कोर्ट में चेतन कुमार की पेशी होगी।

पहले भी मुश्किल में फंस चुके हैं चेतन

इससे पहले फरवरी 2022 में भी हिजाब केस की सुनवाई कर रहे हाई कोर्ट जज के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट करने की वजह से भी चेतन को अरेस्ट किया गया था। इसके अलावा ब्राह्मण समाज पर उनके बयानों की वजह से भी उनके खिलाफ दो बार शिकायत दर्ज हो चुकी है।

चेतन ने टीपू पर बीजेपी के क्लेम को भी झूठ बताया

दरअसल, कर्नाटक इलेक्शन में वोकालीगा कम्युनिटी का सपोर्ट हासिल करने के लिए बीजेपी ये क्लेम कर रही है कि उरीगौड़ा और नंजेगौड़ा ने टीपू सुल्तान की हत्या की थी। जबकि, इतिहासकारों का मानना है कि 1798 में हुए चौथे मैसुर युद्ध में अंग्रेजों ने निजाम के साथ मिलकर टीपू की हत्या की थी।

वहीं बीजेपी का मानना है की दो वोकालीगा लीडर्स ने मैसूर को धोखा देने की वजह से टीपू सुल्तान को मार दिया था।


 2aswb7
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *