यूपी के 14 शहरों में बारिश, लखनऊ, नोएडा में तेज बरसात, वाराणसी में ओले गिरे

यूपी के 14 शहरों में बारिश, लखनऊ, नोएडा में तेज बरसात, वाराणसी में ओले गिरे

यूपी में बेमौसम बारिश का दौर पांचवें दिन भी लगातार जारी है। सोमवार तड़के 4 बजे से लखनऊ में तेज बारिश शुरू हो गई। कानपुर में भी हल्की बरसात हुई। मुरादाबाद में सुबह बादल छाए थे, 9 बजे से यहां भी बारिश शुरू हो गई। इससे पहले वाराणसी में देर रात गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। यहां अस्सी घाट- भदैनी में कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। प्रयागराज में भी रविवार शाम बारिश हुई।

प्रदेश के अलग-अलग शहरों में हुई इस बारिश से भले ही लोगों को गर्मी से राहत मिली हो, लेकिन ये किसानों के लिए नुकसान लेकर आई है। आलू और गेहूं समेत कई फसल इस बारिश में बर्बाद हो रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि 22 मार्च तक कि ऐसा ही मौसम यूपी में बना रहेगा।

इधर, 24 घंटे में 1.9 मिलीमीटर बारिश पूरे प्रदेश भर में रिकॉर्ड की गई। 13.6 डिग्री सेल्सियस के साथ शाहजहांपुर सबसे ठंडा, तो 34.2 डिग्री सेल्सियस के साथ बांदा सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश के 36 जिलों में सोमवार को बिजली की गरज चमक के बीच बारिश होगी। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

यूपी के 14 शहरों में हो रही बरसात

यूपी में रविवार देर शाम से ही बारिश हो रही है। सोमवार सुबह से कानपुर, नोएडा, मुरादाबाद, सहारनपुर, लखनऊ, बदायूं, औरैया, भदोही, गाजीपुर, सीतापुर, फिरोजाबाद, बलिया, पीलीभीत, मऊ में गरज-चमक के साथ बरसात हो रही है।

सोमवार को इन 36 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, सोमवार को आगरा, अंबेडकर नगर, अमेठी, औरैया, अयोध्या, बांदा, बाराबंकी, बरेली, चित्रकूट, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गोंडा, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, कौशांबी, लखनऊ, मैनपुरी, मिर्जापुर, पीलीभीत, प्रतापगढ़ में प्रयागराज, रायबरेली, संभल, शाहजहांपुर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर और उन्नाव में बिजली की चमक के बीच बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कुछ जगहों पर ओले गिर सकते हैं।

यूपी में बीते 24 घंटे में इन 5 जिलों में सबसे ज्यादा बारिश हुई...

जिला मिलीमीटर

भदोही 39

अयोध्या 14

अलीगढ़ 11.5

मिर्जापुर 11.4

मेरठ 8.5

पांच सबसे गर्म शहर में बांदा, खीरी और प्रयागराज....

जिला तापमान

बांदा 34. 2 डिग्री

खीरी 33.0 डिग्री

झांसी 32.2 डिग्री

प्रयागराज 32.4 डिग्री

वाराणसी 32.0

वाराणसी में देर शाम ओले गिरे, 3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

वाराणसी में भी रुक-रुककर बारिश जारी है। यहां बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबकि लगातार बारिश से न्यूनतम तापमान गिरकर 18 डिग्री पर आ गया है। आने वाले 3 दिन यहां बारिश होने का पूर्वानुमान दिया गया है।

कानपुर में भी बारिश, पारा लुढ़का

कानपुर में सुबह 6 बजे से बारिश हो रही है। बीते 24 घंटे का यहां अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। जोकि सामान्य से 6 डिग्री कम है। कानपुर में मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, सुबह बादल छाए रहेंगे, दोपहर में तेज बारिश का पूर्वानुमान है। यहां भी अगले 3 दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

अयोध्या में भी हल्की बूंदाबादी हो रही

अयोध्या में सोमवार सुबह काले बादल छाए हुए हैं। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार रात न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक डॉ अमरनाथ मिश्रा के अनुसार आगामी 24 घंटे हल्की हवाएं चलती रहेंगी। बारिश रूक-रूककर होती रहेगी।

झांसी में धूप खिली, आंधी-बारिश का पूर्वांनुमान

झांसी में सोमवार सुबह धूप निकली है। मौसम विभाग के अनुसार शाम तक बादल छा सकते हैं और धूलभरी आंधी के साथ बारिश हो सकती है। मंगलवार से मौसम साफ होने का पूर्वांनुमान है। बता दें कि रविवार को बारिश हुई थी। इससे तापमान 6 डिग्री गिरकर 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है।

मुरादाबाद में भी बारिश शुरू

शहर में आकाश में घने बादल छाए हैं। यहां रूक-रूककर बारिश हो रही है। यहां न्यूनतम तापमान 17 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। अगले 4 दिन तक यहां हल्की बारिश के आसार हैं।

बरेली में हल्की बूंदाबांदी

बरेली में सुबह से बादल छाए हुए हैं। रात में देहात क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे हल्की धूप तो कभी आसमान में बादल छाए रहेंगे। आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहना है। 8 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवा चलेगी, जो नियमित दिनों की तरह ही स्पीड है। आद्रता 61 परसेंट रहेगी। आज बरेली और आसपास के जिलों में 3 MM बारिश की संभावना है।

नोएडा में खिली धूप

नोएडा में धूप खिली हुई है। सोमवार सुबह अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रिकार्ड किया गया। दोपहर बाद हल्के बादल छाने की उम्मीद है। वहीं हवा की रफ्तार 3 किमी प्रतिघंटा और नमी की मात्रा 82 प्रतिशत रिकार्ड की गई। मौसम विभाग की माने तो दोपहर तक हवा की रफ्तार 11 किमी प्रतिघंटा होगी। वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री जो 26 डिग्री के आस-पास महसूस किया जाएगा। फिलहाल मौसम साफ है।

मेरठ में बदरी छाई

मेरठ में सुबह से बादल छाए हुए हैं। रविवार को मौसम साफ था। रविवार का अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक रहा। वहीं आज सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक आ गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सोमवार का अधिकतम तापमान 25 डिग्री से ऊपर जा सकता है। हालांकि, आने वाले 2 दिन वेस्ट यूपी में बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। हवाएं नहीं चल रही हैं, लेकिन मौसम में ठंडक है।

सहारनपुर में दोपहर 11 बजे से हल्की बारिश

सहारनपुर में सोमवार दोपहर करीब 11 बजे हल्की बारिश शुरू हुई। बीते रविवार को सुबह से ही कड़ी धूप खिली थी। जिस कारण अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश होने से अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस पारा गिरा है। बारिश होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें भी साफ दिखाई दे रही है। खेत में खड़ी फसल तैयार हो चुकी है। लेकिन पिछले 2 दिन में बारिश होने से किसानों की फसल बर्बाद हो रही है।

गेहूं, आलू समेत कई फसलों को नुकसान

प्रदेश में पांच दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं से फसलों को नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल गिर गई है। सरसों की फलियां टूट गईं। उधर, आलू को वैसे तो कोई नुकसान नहीं हुआ। इससे आलू की खुदाई प्रभावित हुई है। कृषि विभाग ने बदलते मौसम को देखते हुए किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। किसानों को सिंचाई न करने की सलाह दी है। कटी फसलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दें। बुआई, कीटनाशक दवा का छिड़काव भी न करें।


 7w39bh
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *