ट्रेन में महिला के सिर पर TTE ने किया टॉयलेट: यात्रियों ने पकड़कर पीटा, GRP ने गिरफ्तार किया

ट्रेन में महिला के सिर पर TTE ने किया टॉयलेट: यात्रियों ने पकड़कर पीटा, GRP ने गिरफ्तार किया

अमृतसर से कोलकाता जा रही अकाल तख्त एक्सप्रेस के TTE ने महिला पैसेंजर के सिर पर टॉयलेट कर दी। महिला अपने पति के साथ A-1 कोच में सफर कर रही थी। महिला के शोर मचाने पर पति और अन्य यात्रियों ने TTE को पकड़ लिया और जमकर पीटा। इसके बाद ट्वीट कर GRP को शिकायत की। ट्रेन लखनऊ पहुंची तो TTE को यात्रियों ने GRP के हवाले कर दिया। घटना रविवार रात 12 बजे की है।

कोलकाता जा रही थी महिला

इंस्पेक्टर GRP चारबाग नवरत्न गौतम ने बताया, 'महिला अमृतसर की रहने वाली है। वह पति राजेश के साथ कोलकाता जा रही थी। रात करीब 12 बजे सभी सो रहे थे। ट्रेन बरेली और लखनऊ के बीच थी। इसी दौरान नशे में धुत बिहार के TTE मुन्ना कुमार ने यह गंदी हरकत की।

आरोपी TTE बोला- नशे में गलती हुई

इंस्पेक्टर ने बताया कि GRP को ट्विटर के जरिए शिकायत मिली थी। ट्रेन के लखनऊ पहुंचते ही GRP-RPF ने TET मुन्ना को पकड़ लिया। महिला के पति की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने अपनी गलती भी स्वीकार कर ली है। आरोपी ने कबूल किया है कि वह नशे में था। इसकी वजह से उससे यह गलती हुई है।

Leave a Reply

Required fields are marked *